ग्राहक बनकर आये 4 बदमाश, दुकानदार को बातों में उलझाया और 3 लाख के जेवर लेकर फरार

समस्तीपुर के मोहिउद्दीननगर बाजार में ग्राहक बनकर आई बाइक सवार बदमाश दुकान से लाखों के जेवर लेकर फरार हो गए। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

समस्तीपुर: मोहिउद्दीननगर बाजार स्थित एक ज्वेलरी दुकान में ग्राहक बनकर पहुंचे बाइक सवार बदमाश दुकानदार को झांसे में डालकर लाखों रुपये के जेवर लेकर फरार हो गये. पूरी वारदात दुकान और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद होने की बात कही गयी है. घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गयी है.

ग्राहक बनकर दुकान में पहुंचे थे चार बदमाश

थाने में दर्ज करायी गयी शिकायत में वैष्णो ज्वेलर्स के संचालक दिनेश कुमार साह ने बताया है कि दो बाइक पर सवार होकर चार बदमाश उनकी ज्वेलरी दुकान पर पहुंचे थे. सभी ग्राहक बनकर दुकान में खरीदारी करने लगे.

बदमाशों ने एक सोने का झाला पसंद किया और उसे अलग रखवा दिया. इसके बाद उन्होंने दुकानदार से अन्य जेवरात दिखाने को कहा. ग्राहकों की मांग के अनुसार दुकानदार ने अपने बेटे को दुकान के काउंटर पर बैठाया और अन्य जेवरात लाने के लिए घर के अंदर चले गये.

बेटे को बातों में उलझाकर काउंटर से उड़ाया पैकेट

शिकायत के अनुसार, दुकानदार के अंदर जाते ही बदमाशों ने उनके बेटे को अपनी बातों में उलझा लिया. इसी दौरान काउंटर पर रखे सोने के झाला के एक पैकेट पर हाथ साफ कर लिया और वहां से फरार हो गये.

चोरी किये गये जेवरात की अनुमानित कीमत करीब तीन लाख रुपये से अधिक आंकी गयी है. पूरी घटना दुकान और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद होने की बात बतायी गयी है.

सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच

घटना के बाद शुक्रवार को डीआईयू की टीम ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच की. थानाध्यक्ष विनय कुमार ने बताया कि वैज्ञानिक अनुसंधान और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर मामले की जांच की जा रही है. उन्होंने कहा कि फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर अग्रेतर कार्रवाई की जा रही है.

यह भी पढ़ें

बंद मकान में चल रही थी विदेशी शराब की कथित मिनी फैक्ट्री, 45 लीटर तैयार शराब और 4 हजार रैपर बरामद

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Girija nandan sharma

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >