Samastipur News: हसनपुर स्थित न्यू इंडिया शुगर मिल्स 10+2 उच्च विद्यालय परिसर में सरस्वती विद्या निकेतन को आदर्श विद्यालय के रूप में विकसित किए जाने के उपलक्ष्य में उद्घाटन समारोह आयोजित किया गया. कार्यक्रम का शुभारंभ प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी (बीईओ) सन्नी कुमार ने किया. इस अवसर पर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का लाइव संबोधन भी प्रसारित किया गया.
मॉडल हाई स्कूल के रूप में मिलेगी शिक्षा
समारोह में विद्यालय परिवार, शिक्षक, कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं मौजूद रहे. विद्यालय प्रबंधन ने बताया कि यहां नवमी से 12वीं कक्षा तक के विद्यार्थियों को मॉडल हाई स्कूल के रूप में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराई जाएगी.
मुख्यमंत्री का लाइव संबोधन सुना
कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का लाइव संबोधन प्रसारित किया गया. इसमें शिक्षा के क्षेत्र में राज्य सरकार की प्राथमिकताओं और विद्यालयों को बेहतर सुविधाओं से सुसज्जित करने के प्रयासों की जानकारी दी गई.
बड़ी संख्या में शिक्षक और छात्र रहे मौजूद
उद्घाटन समारोह में बीईओ सन्नी कुमार, ब्रह्मानंद राय, सोनू कुमार, संजय कुमार, रविंद्र कुमार, आलोक मुरथलिया, विनोद कुमार बिहारी, अमित कुमार, अरशद आशिक अंसारी, संजय रजक, मोहम्मद साबिर हुसैन, श्याम कुमार चौधरी, सुरमनी भारद्वाज, अक्षय कुमार, अमित कुमार मिश्रा, विद्यासागर शर्मा, अशोक कुमार शर्मा, सरिता रानी, राजलक्ष्मी, शाहिना परवीन, पूनम कुमारी, सुबोध कुमार, निर्भय कुमार चौधरी, राजकुमार शर्मा और अवधेश कुमार सहित कई शिक्षक, कर्मचारी एवं अभिभावक उपस्थित रहे.
यह भी पढ़ें: सिंघिया डिग्री कॉलेज में पहले सेमेस्टर की पढ़ाई शुरू, एलएनएमयू ने शिक्षकों की प्रतिनियुक्ति की
