samsatipur : क्षमतावर्धन को ले थाने की पुलिस को कराया मॉक ड्रिल

थाना परिसर में गुरुवार को क्षमतावर्धन को लेकर पुलिस पदाधिकारियों व जवानों को मॉक ड्रिल कराया गया.

samsatipur : विभूतिपुर . थाना परिसर में गुरुवार को क्षमतावर्धन को लेकर पुलिस पदाधिकारियों व जवानों को मॉक ड्रिल कराया गया. थानाध्यक्ष आनंद कुमार कश्यप ने बताया कि इस पूर्वाभ्यास से सुरक्षा बलों की क्षमता में वृद्धि होगी. किसी भी आपात स्थिति से निपटने में मदद मिलेगी. रामनवमी व अन्य त्योहारों के दौरान थाना क्षेत्र में शांति और कानून व्यवस्था बनाये रखने के लिए पूरी सतर्कता बरती जा रही है. असामाजिक तत्वों द्वारा पुलिस पर हमले की घटना को देखते हुए भी पूर्वाभ्यास किया गया. लगातार प्रशिक्षण दिया जा रहा है. भीड़ से कैसे निपटा जाये. भीड़ की स्थिति में बिना हेलमेट व बिना बाडी प्रोटेक्टर नहीं जाना है. इसके अलावा कई अन्य प्रकार के आवश्यक प्रशिक्षण दिये जा रहे हैं. ताकि पुलिस सुरक्षा के साथ काम करे. उन्होंने बताया कि पुलिसकर्मी को दंगा की स्थिति आने पर उसके नियंत्रण को लेकर प्रशिक्षण दिया गया है. अपनी सुरक्षा का ध्यान रखते हुए दंगाइयों से निपटने के संबंध में विभिन्न तौर-तरीकों की गहन जानकारी दी गई. विधि-व्यवस्था को ले दंगा नियंत्रण के लिए पुलिसकर्मियों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है. अनियंत्रित माहौल को नियंत्रित की जा सके इसके गुर सिखाये गये. प्रशिक्षण के दौरान भीड़ नियंत्रण के दौरान जरूरी विभिन्न तकनीकों, वार्तालाप, संवाद, फायर ब्रिग्रेड का इस्तेमाल, लाठीचार्ज, एंटी राइट गन आदि के प्रयोग करने की जानकारी दी गई. मौके पर अपर थानाध्यक्ष रविकांत कुमार सिंह, एसआई राहुल कुमार, विनय कुमार कसौधन, केशव कुणाल, संजीव कुमार सिंह सहित कई पुलिस पदाधिकारी मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: DIGVIJAY SINGH

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >