मेट्रिक पास हैं तो रेलवे हॉल्ट अभिकर्ता बनने का मौका, 6 स्टेशनों के लिए शुरू हुई प्रक्रिया

समस्तीपुर रेलखंड के बसढ़िया सहित छह रेलवे हॉल्ट पर अभिकर्ता चयन की प्रक्रिया शुरू हो गई है. इच्छुक मेट्रिक पास स्थानीय अभ्यर्थी 20 अगस्त तक आवेदन कर सकते हैं. यह चयन लॉटरी प्रणाली से होगा.

Samastipur News: उजियारपुर-समस्तीपुर रेलखंड के बसढ़िया सहित सोनपुर मंडल के छह रेलवे हॉल्ट पर अभिकर्ता चयन की प्रक्रिया शुरू की जा रही है. रेलवे प्रशासन ने इच्छुक अभ्यर्थियों से आवेदन आमंत्रित किए हैं. यदि किसी हॉल्ट के लिए एक से अधिक आवेदन प्राप्त होते हैं तो योग्य अभ्यर्थियों का चयन सक्षम अधिकारी की उपस्थिति में लॉटरी प्रणाली से किया जाएगा.

 इन छह हॉल्ट पर होगा चयन

रेलवे प्रशासन के अनुसार बसढ़िया, सरैया, शेरपुर ढेपुरा, हरपुर बोचहा, घटारो और सनहा हॉल्ट के लिए अभिकर्ता चयन प्रक्रिया शुरू की जाएगी. चयनित अभिकर्ता संबंधित हॉल्ट पर रेलवे द्वारा निर्धारित कार्यों का संचालन करेंगे.

मेट्रिक पास स्थानीय अभ्यर्थी कर सकेंगे आवेदन

अभिकर्ता बनने के लिए आवेदक का संबंधित हॉल्ट वाले जिले का स्थायी निवासी होना आवश्यक है. आवेदन के साथ आधार कार्ड और पैन कार्ड की छायाप्रति संलग्न करनी होगी. अभ्यर्थी का न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता मैट्रिक या समकक्ष होना अनिवार्य है. आयु सीमा 18 से 60 वर्ष निर्धारित की गई है. जन्मतिथि के प्रमाण के रूप में मैट्रिक प्रमाणपत्र और अंकपत्र देना होगा.

20 अगस्त तक जमा होंगे आवेदन

रेलवे प्रशासन ने आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 20 अगस्त निर्धारित की है. इसके बाद प्राप्त सभी आवेदनों की जांच की जाएगी. यदि किसी हॉल्ट के लिए एक से अधिक पात्र अभ्यर्थी मिलते हैं तो पारदर्शिता बनाए रखने के लिए लॉटरी प्रणाली से अंतिम चयन किया जाएगा.

यह भी पढ़ें: छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में AISF-AIYF का प्रतिरोध मार्च, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Aman gautam

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >