Samastipur News: महाकुंभ : प्रयागराज, नैनी में ट्रेनों काे अस्थायी ठहराव

Samastipur News: Mahakumbh: Temporary stoppage of trains in Prayagraj, Naini

Samastipur News: Mahakumbh: Temporary stoppage of trains in Prayagraj, Naini समस्तीपुर : महाकुंभ 2025 पर रेलवे प्रशासन ने श्रद्धालु यात्रियों की होने वाली अतिरिक्त भीड़ को ध्यान में रखते हुए ट्रेनों का 2 मिनट का अस्थाई ठहराव दिया है. इसमें रक्सौल से 11 जनवरी से 22 फरवरी तक खुलने वाली 15267 रक्सौल-लोकमान्य तिलक अंत्योदय एक्सप्रेस नैनी 7.33 बजे पहुंच कर 7.35 बजे आगे के लिए प्रस्थान करेगी. रक्सौल से 13 जनवरी से 24 फरवरी तक खुलने वाली 15268 लोकमान्य तिलक-रक्सौल अंत्योदय एक्सप्रेस नैनी 15.43 बजे पहुंच कर 15.45 बजे आगे के लिए प्रस्थान करेगी. पुणे से 5 जनवरी से 26 फरवरी तक खुलने वाली 11033 पुणे-दरभंगा एक्सप्रेस नैनी 15.43 बजे पहुंच कर 15.45 बजे आगे के लिए प्रस्थान करेगी. दरभंगा से 10 जनवरी से 21 फरवरी तक खुलने वाली 11034 दरभंगा-पुणे एक्सप्रेस नैनी 7.33 बजे पहुंच कर 7.35 बजे आगे के लिए प्रस्थान करेगी. दरभंगा से 15 जनवरी से 26 फरवरी तक खुलने वाली 15559 दरभंगा-अहमदाबाद अंत्योदय एक्सप्रेस नैनी 7.33 बजे पहुंच कर 7.35 बजे आगे के लिए प्रस्थान करेगी.

Samastipur News: Mahakumbh: Temporary stoppage of trains in Prayagraj, Naini

अहमदाबाद से 10 जनवरी से 21 फरवरी तक खुलने वाली 15560 अहमदाबाद-दरभंगा अंत्योदय एक्सप्रेस नैनी 19.50 बजे पहुंच कर 19.52 बजे आगे के लिए प्रस्थान करेगी. अहमदाबाद से 10 जनवरी से 26 फरवरी तक खुलने वाली 19483 अहमदाबाद-बरौनी एक्सप्रेस 3.44/3.46 बजे भरतकूप स्टेशन पर व 3.52/3.54 बजे शिवरामपुर स्टेशन पर रूकते हुए आगे के लिए प्रस्थान करेगी. बरौनी से 9 जनवरी से 27 फरवरी तक खुलने वाली 19484 बरौनी-अहमदाबाद एक्सप्रेस 9.29/9.31 बजे शिवरामपुर स्टेशन पर व 9.37/9.39 बजे भरतकूप स्टेशन पर रुकते हुए आगे के लिए प्रस्थान करेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >