समस्तीपुर होकर चलेंगी दो स्पेशल ट्रेनें, AC के 4 और स्लीपर के 10 कोच, जानें रूट और टाइमिंग

त्योहारी सीजन में यात्रियों को बड़ी राहत मिलने वाली है. समस्तीपुर होकर मधुबनी से कोलकाता और रक्सौल से हावड़ा के लिए स्पेशल ट्रेनें चलाई जाएंगी. इन ट्रेनों से लंबी वेटिंग लिस्ट से जूझ रहे यात्रियों को सुविधा होगी. जानें इन स्पेशल ट्रेनों का रूट और समय.

समस्तीपुर: त्योहारी सीजन में यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए मधुबनी से समस्तीपुर होते हुए कोलकाता और रक्सौल से हावड़ा के बीच स्पेशल ट्रेन चलायी जायेगी. इन ट्रेनों के परिचालन से लंबी वेटिंग लिस्ट के बीच यात्रियों को राहत मिलने की उम्मीद है.

दोनों ट्रेनों में वातानुकूलित के चार, स्लीपर के 10 और जनरल के छह कोच होंगे. मधुबनी से कोलकाता जाने वाली ट्रेन समस्तीपुर, दरभंगा, बरौनी, झाझा, जसीडीह और आसनसोल होते हुए कोलकाता जायेगी.

मधुबनी-कोलकाता स्पेशल ट्रेन का शेड्यूल

ट्रेन संख्या 03185/86 मधुबनी-कोलकाता एक्सप्रेस 13 अक्टूबर से 24 नवंबर तक चलायी जायेगी. दी गयी जानकारी के अनुसार मधुबनी-कोलकाता एक्सप्रेस बुधवार को तथा कोलकाता-मधुबनी एक्सप्रेस मंगलवार को रवाना होगी.

मधुबनी से यह ट्रेन 17:20 बजे खुलेगी और 19:30 बजे समस्तीपुर पहुंचेगी. इसके बाद दरभंगा, बरौनी, झाझा, जसीडीह और आसनसोल होते हुए कोलकाता पहुंचेगी. कोलकाता पहुंचने का समय अगले दिन 12:45 बजे बताया गया है.

रक्सौल-हावड़ा स्पेशल ट्रेन का भी होगा परिचालन

ट्रेन संख्या 03041/42 के साथ हावड़ा-रक्सौल एक्सप्रेस और रक्सौल-हावड़ा एक्सप्रेस का भी परिचालन किया जायेगा. दी गयी जानकारी के अनुसार हावड़ा से ट्रेन प्रत्येक शुक्रवार और हावड़ा-रक्सौल एक्सप्रेस प्रत्येक गुरुवार को रवाना होगी.

रक्सौल से ट्रेन 17:45 बजे खुलेगी. यह 22:10 बजे समस्तीपुर और 23:45 बजे बरौनी पहुंचेगी. इसके बाद ट्रेन हावड़ा पहुंचेगी, जहां पहुंचने का समय सुबह 12:15 बजे बताया गया है.

दोनों स्पेशल ट्रेनों का कंपोजीशन एक समान रहेगा. इनमें चार वातानुकूलित, 10 स्लीपर और छह जनरल कोच होंगे.

लंबी वेटिंग के बीच स्पेशल ट्रेन से राहत की उम्मीद

त्योहारी सीजन में ट्रेनों में लंबी वेटिंग लिस्ट के कारण यात्रियों के पास फिलहाल तत्काल कोटा या रेलवे की ओर से घोषित की जाने वाली पूजा स्पेशल ट्रेनों का ही सहारा है. रेल यात्रियों का कहना है कि पूजा स्पेशल ट्रेनों की घोषणा में देरी होने के कारण अंतिम समय में यात्रा की योजना बनाने में परेशानी होती है.

यात्रियों को उम्मीद है कि रेलवे जल्द से जल्द समस्तीपुर रूट पर और पूजा स्पेशल ट्रेनों की घोषणा करेगा, ताकि त्योहारी सीजन में घर जाने वाले यात्रियों को राहत मिल सके.

यह भी पढ़ें

हसनपुर में लर्निंग फेस्टिवल, बच्चों ने कैमरा, साइंस, पेंटिंग और किचन गार्डन से सीखा

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Aman gautam

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >