Love Affair: 55 की उम्र में प्रेमी से बच्चा पैदा करना चाहती थी आठ बच्चों की मां, मंदिर में रचायी शादी

Love Affair: प्यार पाने के लिए उम्र की कोई सीमा नहीं होती. प्यार एक गहरा और खूबसूरत एहसास है, जो किसी भी उम्र में महसूस किया जा सकता है. ऐसा ही एक वाकया समस्तीपुर जिले में देखने को मिला है.

Love Affair: समस्तीपुर की एक खबर की चर्चा हर तरफ चल रही है. क्योंकि एक 55 वर्षीय महिला ने प्रेमी से बच्चा कराने के लिए शादी रचायी है. हालांकि महिला आठ बच्चे की मां है. आठ बच्चों की मां ने मोह-माया त्यागकर प्रेमी के साथ मंदिर में शादी की है. जानकारी के अनुसार, समस्तीपुर के विभूतिपुर थाना क्षेत्र से एक गांव में आठ बच्चों की मां ने अपने से आधे से कम उम्र के युवक से मंदिर में शादी रचायी.

आठ बच्चों की मां ने प्रेमी से की शादी

महिला की उम्र 55 साल है. वहीं उसका प्रेमी का उम्र 22 साल है. ग्रामीणों की माने तो महिला के पति की मृत्यु दस वर्ष पहले हो चुकी है. पति की मौत के बाद वह गांव में बच्चों के साथ थी. इसी बीच गांव के एक युवक से प्रेम हो गया. जिसकी परिणति शादी में तब्दील हुई. दोनों ने गांव के ही एक मंदिर में जाकर सात फेरे ले लिये. दोनों ने एक दूसरे को पति-पत्नी के रूप में स्वीकार भी किया.

प्रेमी के बच्चे की मां बनने के लिए रचायी शादी

शादी के बाद महिला ने खुलेआम कहा कि वह बुधना से बेहद प्यार करती है. अब उसका सपना है कि वह उसके बच्चे की मां बने. यह खबर पूरे गांव में आग की तरह फैल गई और लोग तरह-तरह की चर्चा कर रहे हैं. किसी को यह सच्चा प्यार लग रहा है तो कोई इसे उम्र का ढलता असर बता रहा है. फिलहाल दोनों एक साथ रह रहे हैं. दावा कर रहे हैं कि उन्होंने समाज की परवाह किये बिना अपने दिल की आवाज सुनी है.

Also Read: Bihar News: बिना कॉपी जांच किए ही बच्चों को कर दिया गया पास, मुजफ्फरपुर के इन स्कूलों में पकड़ी गई गड़बड़ी

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Radheshyam kushwaha

राधेश्याम कुशवाहा को पत्रकारिता की क्षेत्र में 13 साल का अनुभव है. इस सफर की शुरुआत उन्होंने राज एक्सप्रेस न्यूज पेपर भोपाल से की. यहां से आगे बढ़ते हुए समय जगत, राजस्थान पत्रिका, हिंदुस्तान न्यूज पेपर के बाद वर्तमान में प्रभात खबर के डिजिटल विभाग में यूपी डेस्क का नेतृत्व कर रहे हैं. इन्हें धर्म-अध्यात्म, ज्योतिष, राजनीति, अपराध और सकारात्मक खबरों की रिपोर्टिंग व लेखन में विशेष रुचि रखते हैं.

ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >