शराब तस्कर को मद्य निषेध विभाग की टीम ने पकड़ा

पुलिस ने बुधवार को एसएच 55 रोसड़ा- समस्तीपुर सड़क पर एक बाइक से शराब ले जा रहा एक तस्कर को पकड़ा.

उजियारपुर. अंगारघाट थाना क्षेत्र के डिहुली गांव में बुधवार को मद्य निषेध विभाग की टीम व पुलिस ने बुधवार को एसएच 55 रोसड़ा- समस्तीपुर सड़क पर एक बाइक से शराब ले जा रहा एक तस्कर को पकड़ा. तस्कर की पहचान विभूतिपुर थाना के पटपारा उत्तर निवासी संजीत सहनी का पुत्र राजीव सहनी के रूप बतायी गयी. वहीं, इस दौरान सड़क पर देसी शराब की दर्जनों पाउच बिखर गया. बाइक सड़क किनारे गिरने से एक युवक भी गिरफ्त में आ गया. हालांकि इस दौरान बाइक पर सवार दूसरा युवक भागने में कामयाब हो गया. प्रत्यक्षदर्शियों की माने तो बाइक सवार दो युवक रोसड़ा की ओर से तेज रफ्तार में आ रहा था. इसके पीछे मद्य निषेध विभाग की बोलेरो पर सवार पुलिस दल की टीम खदेड़ रहा था. इसी दौरान घटना स्थल पर सामने दूसरे वाहन को आते देख बाइक सवार का पास देने के लिए सड़क किनारे जैसे ही बाइक को ले गया. वैसे ही पीछे से आ रही मद्य निषेध की टीम ने भाग रहे तस्कर को पकड़ लिया. हालांकि इस बीच एक युवक भाग गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >