विभूतिपुर: भुसवर में जमीनी विवाद को लेकर महिला और उसके बेटे पर लोहे के रॉड से हमला, मुखिया समेत परिजनों पर आरोप

समस्तीपुर के विभूतिपुर में जमीनी विवाद के चलते महिला और उसके बेटे पर जानलेवा हमला। मुखिया समेत दो लोगों पर मामला दर्ज, पुलिस जांच में जुटी।

 Vibhutipur Crime News: समस्तीपुर जिले के विभूतिपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत भुसवर गांव में पूर्व से चले आ रहे जमीनी विवाद को लेकर एक महिला और उनके बेटे पर लोहे के रॉड से जानलेवा हमला करने का मामला सामने आया है. पीड़िता बनती देवी को गंभीर हालत में इलाज के लिए सदर अस्पताल समस्तीपुर के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया है.

दरवाजे पर बैठी महिला पर हमला

अस्पताल में पुलिस को दिए फर्द बयान के अनुसार:

  • पीड़िता अपने घर के दरवाजे पर बैठी थी, तभी चचेरी गोतनी जूलो कुमारी ने विवाद के कारण घर का टाट पीड़िता की तरफ धकेल दिया.
  • पीड़िता ने जब गांव के मुखिया को फोन करने की कोशिश की, तो आरोपी पक्ष ने परिजनों को बुला लिया.
  • आरोप है कि इसके बाद मुखिया ने गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की नीयत से पीड़िता के सिर पर लोहे के रॉड से हमला कर दिया.

बीच-बचाव करने आए बेटे को भी पीटा

मां को पिटता देख जब बेटा मनोज कुमार बीच-बचाव करने पहुंचा, तो आरोपियों ने उसकी भी बुरी तरह पिटाई कर दी.

  • आसपास के लोगों की मदद से दोनों की जान बचाई जा सकी.
  • पीड़िता ने आरोप लगाया कि जूलो कुमारी ने उनके गले से सोने का लॉकेट भी छीन लिया.
  • दूसरी ओर आरोपी मुखिया रंजीत कुमार महतो ने अपने ऊपर लगे आरोपों को राजनीति से प्रेरित बताया है.

पुलिस की कार्रवाई

थानाध्यक्ष सुनील कुमार झा ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है. पुलिस आगे की कानूनी कार्रवाई और आरोपियों की तलाश में जुटी है.

ये भी पढ़ें: रोसड़ा: यूआर कॉलेज में शिक्षकेत्तर कर्मियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल जारी, प्रायोगिक परीक्षा रद्द होने से छात्र परेशान


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Krishan mohan pathak

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >