Samastipur News:उद्घाटन की बाट जोह रहा लड़ुआ आंगनबाड़ी केंद्र

प्रखंड क्षेत्र के लड़ुआ पंचायत में स्थित आंगनबाड़ी केंद्र का भवन 20 वर्षों से उपयोग में नहीं आ सका है.

Samastipur News:मोरवा : प्रखंड क्षेत्र के लड़ुआ पंचायत में स्थित आंगनबाड़ी केंद्र का भवन 20 वर्षों से उपयोग में नहीं आ सका है. पचभिण्डा में निर्मित इस भवन पर लाखों रुपए खर्च किये गये. लेकिन आज तक इसमें कोई गतिविधि शुरू नहीं हुई. वर्तमान में यह भवन जर्जर अवस्था में पहुंच चुका है. प्रखंड क्षेत्र में एक दर्जन से अधिक सरकारी भवन उद्घाटन की प्रतीक्षा कर रहे हैं. इस बीच कई आंगनबाड़ी केंद्र किराए के भवनों में चल रहे हैं. विभाग को हर साल इन किराए के भवनों के लिए लाखों रुपए खर्च करने पड़ रहे हैं. पंचायत के पूर्व मुखिया वरुण कुमार सिंह ने बताया कि भवन का निर्माण पूरा होने के बाद इसे विभाग को सौंप दिया गया था. विभागीय अधिकारियों को कई बार इस मामले की जानकारी दी गई, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई. मोरवा दक्षिणी और सोंगर पंचायत में भी कई आंगनबाड़ी केंद्रों की यही स्थिति है. प्रखंड क्षेत्र में नये आंगनबाड़ी भवनों का निर्माण कार्य शुरू किया गया है. हालांकि, पुराने भवनों के जीर्णोद्धार या उन्हें चालू करने की दिशा में कोई प्रयास नहीं किया जा रहा है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >