विभूतिपुर: कोचिंग जाने के क्रम में 10वीं की छात्रा गायब, सोशल मीडिया पर शादी की फोटो वायरल होने से हड़कंप

विभूतिपुर में 10वीं की छात्रा संदिग्ध परिस्थितियों में गायब, सोशल मीडिया पर शादी की तस्वीरें वायरल होने से हड़कंप। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

Vibhutipur Student Kidnapping: समस्तीपुर जिले के विभूतिपुर थाना क्षेत्र से 10वीं कक्षा में पढ़ने वाली एक 14 वर्षीय नाबालिग छात्रा के संदिग्ध परिस्थितियों में गायब होने का मामला सामने आया है. परिजनों ने बहला-फुसलाकर और धमकी देकर छात्रा के अपहरण की आशंका जताते हुए पुलिस से न्याय की गुहार लगाई है.

कोचिंग के लिए निकली, परिजनों को सोशल मीडिया से मिली खबर

पीड़ित पिता द्वारा विभूतिपुर थाना में दिए गए आवेदन के अनुसार:

  • 14 वर्षीय नाबालिग पुत्री 10वीं की छात्रा है, जो 27 जुलाई 2026 को दोपहर 2:00 बजे स्कूल से घर लौटी थी.
  • दोपहर करीब 3:00 बजे वह शिवनाथपुर स्थित कोचिंग जाने की बात कहकर घर से निकली थी.
  • शाम करीब 5:00 बजे परिजनों को जानकारी मिली कि फेसबुक और इंस्टाग्राम पर उनकी बेटी की शादी की तस्वीरें वायरल हो रही हैं.
  • तस्वीरें देखकर परिजन जब तुरंत कोचिंग पहुंचे, तो पता चला कि छात्रा उस दिन कोचिंग आई ही नहीं थी.

आरोपी पर बहला-फुसलाकर गायब करने का आरोप

खोजबीन के दौरान परिजनों को सूचना मिली कि बेलसंडी वार्ड संख्या 6 निवासी मंगरु दास का पुत्र सोनू कुमार अपने कुछ अज्ञात साथियों के साथ मिलकर उनकी पुत्री को बहला-फुसलाकर और धमकी देकर कहीं ले गया है. पीड़ित पिता ने अपनी नाबालिग बेटी के साथ किसी अनहोनी या अप्रिय घटना की आशंका जताई है.

पुलिस की कार्रवाई

इस संबंध में थानाध्यक्ष सुनील कुमार झा ने बताया कि पीड़ित पिता के आवेदन पर पुलिस मामला दर्ज कर जांच में जुट गई है. छात्रा की बरामदगी और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है.

ये भी पढ़ें: रोसड़ा: यूआर कॉलेज में शिक्षकेत्तर कर्मियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल जारी, प्रायोगिक परीक्षा रद्द होने से छात्र परेशान


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ankur kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >