Samastipur News:33 केवीए का शट डाउन लेने में करीब एक घंटे से ज्यादा का लगा समय

शहर में शुक्रवार की रात करीब 8:40 बजे ई पावर हाउस से जुड़े 33 केवीए फॉल्ट के कारण ब्रेक डाउन में चला गया.

Samastipur News:समस्तीपुर : शहर में शुक्रवार की रात करीब 8:40 बजे ई पावर हाउस से जुड़े 33 केवीए फॉल्ट के कारण ब्रेक डाउन में चला गया. इसकी सूचना मोहनपुर ग्रिड ने संबंधित अभियंताओं को देकर अपने कार्य को इतिश्री समझ लिया. इधर, मानव बलों को फॉल्ट खोजने से पहले शट डाउन की जरूरत थी. मोहनपुर ग्रिड से 33 केवीए का शट डाउन लेने में करीब एक घंटे से अधिक का समय लग गया. जब शट डाउन लेकर फॉल्ट खोजने की प्रक्रिया शुरू हुयी तो ई पावर हाउस से जुड़े 33 केवीए में कही फॉल्ट नहीं मिला. फिर सुधा फीडर को हटाकर ट्रायल लिया गया तो मोहनपुर ग्रिड परिसर में स्पार्क किया. रात के अंधेरे में करीब ग्यारह बजे टॉर्च की रौशनी में 33 केवीए टूटे तार को खोजने में काफी मशक्कत करनी पड़ी. इसके बाद तार को जोड़ कर बिजली आपूर्ति रात के करीब 11:40 बजे सुनिश्चित की गयी. मोहनपुर ग्रिड परिसर में 33 केवीए तार टूटा रहा लेकिन ग्रिड में स्टाफ की कमी के कारण तार नहीं जोड़ा जा सका और करीब तीन घंटे बिजली आपूर्ति बाधित रही और लोग उमस भरी गर्मी में मोहनपुर ग्रिड की व्यवस्था को कोसते रहे. वहीं सुधा फीडर और ई पावर हाउस दोनों के लिए एक ही आउट जोड़ कर बिजली सप्लाई दी जा रही है. इस कारण से फॉल्ट होने पर दोनों फीडर प्रभावित हो रहे हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: PREM KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >