Samastipur News:लड़ुआ में हुआ नवसृजित अतिरिक्त स्वास्थ्य केन्द्र का उद्घाटन

लड़ुआ पंचायत एवं इसके आसपास के लोगों को स्वास्थ्य के क्षेत्र में अब बेहतर सुविधा का लाभ मिलेगा.

Samastipur News:मोरवा : लड़ुआ पंचायत एवं इसके आसपास के लोगों को स्वास्थ्य के क्षेत्र में अब बेहतर सुविधा का लाभ मिलेगा. अतिरिक्त स्वास्थ्य केंद्र के खुल जाने से लोगों को कई के लाभ मिलेंगे. आने वाले समय में इसका विस्तृत भवन बनेगा. यह बातें कहीं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सा प्रभारी डॉ. हरिशंकर प्रसाद ने. मंगलवार को पंचायत में नवसृजित अतिरिक्त स्वास्थ्य केंद्र का उद्घाटन करते हुए उन्होंने कहा कि काफी दिनों से अतिरिक्त स्वास्थ्य केंद्र को लेकर मांग उठाई जा रही थी. विभाग के द्वारा अब इस पंचायत में इसे खोलने का निर्णय लिया गया है. जिससे लोगों को इलाज के लिए इधर-उधर भटकना नहीं पड़ेगा. इससे पहले मुखिया रानी कुमारी, चिकित्सा प्रभारी, सेवानिवृत्त सैन्य अधिकारी अनिल कुमार, पूर्व मुखिया वरुण कुमार सिंह आदि ने संयुक्त रूप से फीता काटकर इसका उद्घाटन किया. बताया जाता है कि फिलहाल इसे स्वास्थ्य उप केंद्र में ही संचालित किया जायेगा. जैसे ही जमीन आवंटित होता है उसके लिए निर्माण कार्य शुरू हो जायेगा. मौके पर राज कुमार सिंह, उमेश सिंह, कुंदन कुमार, नटवर कुमार, सत्यम कुमार, विवेक कुमार, केशव कुमार, सूरज मिश्रा, रंजीत कुमार, छोटू कुमार, हिमांशु कुमार, हेल्थ मैनेजर धीरेंद्र कुमार, बीसीएम रजनी वाला, नीतीश कुमार, संजीव झा थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >