हसनपुर में आरोग्य दिवस का प्रभारी ने किया निरीक्षण

प्रखंड के विभिन्न आंगनबाड़ी केंद्रों पर आरोग्य दिवस का आयोजन किया गया. प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ अरविंद कुमार ने इसका गहनतापूर्वक निरीक्षण किया.

हसनपुर : प्रखंड के विभिन्न आंगनबाड़ी केंद्रों पर आरोग्य दिवस का आयोजन किया गया. प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ अरविंद कुमार ने इसका गहनतापूर्वक निरीक्षण किया. उन्होंने बताया कि मातृ मृत्यु दर व शिशु मृत्यु दर में कमी लाने में आरोग्य दिवस की बड़ी भूमिका होती है. पोषण संबंधी जानकारी देने के साथ ही गर्भवती महिलाओं का एएनसी जांच, संस्थागत प्रसव, परिवार नियोजन संबंधी विभिन्न साधन, बच्चों की सुरक्षा के लिए टीकाकरण के लिए आम लोगों को स्वास्थ्यकर्मियों द्वारा जागरूक किया जा रहा है. स्थानीय लोगों को इसको लेकर जागरूक करने की अपील की. मौके पर प्रोग्राम लीडर अंजय कुमार, स्वास्थ्य प्रबंधक चंदन कुमार सिंह, सामुदायिक उत्प्रेरक विक्रम कुमार, फील्ड मॉनिटर ज्ञानेंद्र मिश्रा आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >