पारा जायेगा 42 पर, बनी रहेगी हटी वेब व प्रचंड गर्मी की स्थिति

इस अवधि में अधिकतम तापमान 40 से 42 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है.

समस्तीपुर . डॉ. राजेन्द्र प्रसाद केन्द्रीय कृषि विश्वविद्याल,पूसा के ग्रामीण कृषि मौसम सेवा व भारत मौसम विज्ञान विभाग के सहयाेग से 24 से 28 अप्रैल 2024 तक के लिए माैसम पूर्वानुमान जारी किया गया है. पूर्वानुमानित अवधि में उत्तर बिहार के जिलों में अगले दाे दिनाें तक आसमान में हल्के बादल आ सकते हैं.हालांकि, पूरे पूर्वानुमानित अवधि में माैसम के शुष्क रहने की संभावना है. इस अवधि में अधिकतम तापमान 40 से 42 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है. जबकि न्यूनतम तापमान 24 से 26 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है. इस अवधि में हीट वेब तथा प्रचंड गर्मी की स्थिति बनी रहने का अनुमान है. हीट वेब से राहत मिलने की संभावना बहुत कम है. इस अवधि में सतही हवा की गति तेज रह सकती है. औसतन 16 से 20 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से पछिया हवा चलने की संभावना है. सापेक्ष आद्रर्ता सुबह में 60 से 70 प्रतिशत तथा दोपहर में 30 से 40 प्रतिशत रहने की संभावना है. आज का अधिकतम तापमान 39.5 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 3.3 सेल्सियस अधिक रहा. वहीं न्यूनतम तापमान 23.1 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 0.1 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >