Samastipur News:पीरगंज में स्वास्थ्य उप केंद्र का शुभारंभ, लोगों को मिलेगी सुविधाएं

उद्घाटन करते हुए स्थानीय विधायक राजेश कुमार सिंह ने कहा कि अब ग्रामीणों को इलाज के लिए दूर नहीं जाना पड़ेगा.

Samastipur News:मोहनपुर : प्रखंड क्षेत्र के पीरगंज में सोमवार को स्वास्थ्य उत्केंद्र का शुभारंभ किया गया. उद्घाटन करते हुए स्थानीय विधायक राजेश कुमार सिंह ने कहा कि अब ग्रामीणों को इलाज के लिए दूर नहीं जाना पड़ेगा. सरकार की योजना है कि हर गांव गांव तक स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार किया जाए ताकि कोई भी गरीब इलाज के अभाव में परेशान ना हो. प्रमुख अमर राज ने कहा कि पीरगंज जैसे ग्रामीण इलाके में स्वास्थ्य केंद्र खुलना बड़ी राहत की बात है. इससे खास कर बुजुर्गों महिलाओं और बच्चों को समय पर स्वास्थ्य सेवा मिल सकेगी. यह सरकार की दूरदर्शी नीति का परिणाम है. इस मौके पर प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. अमित कुमार, बीसीएम सुमन कुमार, प्रवीण चक्रवर्ती मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Krishan mohan pathak

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >