Samastipur News:लोहे के रॉड से मारकर फोड़ा सर, प्राथमिकी दर्ज

थाना क्षेत्र के महिषी गांव में दो पक्षों के बीच हुई मारपीट में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया. घायल का इलाज स्थानीय सीएचसी में किया जा रहा है.

Samastipur News:विभूतिपुर : थाना क्षेत्र के महिषी गांव में दो पक्षों के बीच हुई मारपीट में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया. घायल का इलाज स्थानीय सीएचसी में किया जा रहा है. पीड़ित रामबालक शर्मा ने स्थानीय थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है. इसमें गांव के ही रमाकांत शर्मा, सुनील शर्मा, अजय शर्मा, विवेक शर्मा, सुमन कुमार शर्मा को आरोपित किया गया है. कहा गया है कि सभी आरोपित घर में घुसकर लोहे के रॉड से पत्नी शीला देवी का सर फोड़ दिया. घर का गेट तोड़ कर फेंक दिया. लोहे के रॉड लगाने के कारण पत्नी बुरी तरह से जख्मी हो गया. जिसका इलाज विभूतिपुर सीएचसी में चल रहा है. थानाध्यक्ष सुनील कुमार झा ने बताया कि पुलिस कांड अंकित कर अनुसंधान में जुटी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By KRISHAN MOHAN PATHAK

KRISHAN MOHAN PATHAK is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >