बाढ़ के पानी में डूबने से छात्रा की मौत

थाना क्षेत्र के एक गांव में एक स्कूली बाढ़ के पानी में छात्रा डूब गई.

मोहनपुर : थाना क्षेत्र के एक गांव में एक स्कूली बाढ़ के पानी में छात्रा डूब गई. छात्रा का नाम सपना कुमारी (सात) है. वह प्राथमिक विद्यालय सरसावा में पहली कक्षा की छात्रा थी. उसके पिता का नाम सरवन राय है. उसका घर डुमरी है. वह धरनी पट्टी पश्चिम पंचायत के सरसावा गांव में अपने नाना नानी के पास रहती थी. बताया गया है कि ननिहाल के समीप ही वह गहरे पानी में चली गई. बाद में उसका शव बरामद किया गया. उल्लेखनीय है कि प्रखंड क्षेत्र में बाढ़ के पानी से अब तक कुल तीन लोगों की जान गई है. शुक्रवार को सपना कुमारी के डूबने से पहले बिशनपुर बेरी गांव के सुबोध कुमार सिंह और दक्षिणी डुमरी पंचायत के चपरा गांव के राजेश्वर राय की मौत डूबने से हो गई थी. स्थानीय लोगों ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्र के लोगों के लिए तैराकी जैकेट नहीं उपलब्ध कराए जाने पर आक्रोश व्यक्त किया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >