समस्तीपुर में करंट लगने से फिटर की मौत, आक्रोशित लोगों ने किया सड़क जाम

समस्तीपुर के हरपुर एलौथ स्थित एक इलेक्ट्रॉनिक प्रतिष्ठान में लेथ मशीन पर काम करने के दौरान करंट लगने से फिटर चंदेश्वर महतो की मौत हो गई. घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने सड़क जाम कर विरोध प्रदर्शन किया. पढ़ें पूरी खबर…

समस्तीपुर से अंकुर कुमार की रिपोर्ट

Samastipur News: मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के हरपुर एलौथ स्थित परमात्मा इलेक्ट्रॉनिक प्रतिष्ठान में सोमवार को बिजली के स्पर्शाघात से एक फिटर की मौत हो गई. मृतक की पहचान मुफस्सिल थाना क्षेत्र के मूसापुर निवासी चंदेश्वर महतो के रूप में हुई है. घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया.

जानकारी के अनुसार चंदेश्वर महतो पिछले 20 से 25 वर्षों से हरपुर एलौथ स्थित परमात्मा इलेक्ट्रॉनिक प्रतिष्ठान में फिटर के पद पर कार्यरत थे. सोमवार दोपहर वह प्रतिष्ठान में लेथ मशीन पर काम कर रहे थे. इसी दौरान अचानक बिजली की चपेट में आ गए.

घटना के बाद वहां मौजूद लोगों ने उन्हें तत्काल इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया, लेकिन चिकित्सकों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हादसा काम करने के दौरान हुआ.

घटना के बाद सड़क जाम

इधर, घटना से आक्रोशित लोगों ने देर शाम घटनास्थल के पास समस्तीपुर-मुसरीघरारी मार्ग को जाम कर दिया. सड़क जाम होने से कुछ समय के लिए यातायात प्रभावित रहा.

सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और काफी मशक्कत के बाद लोगों को समझा-बुझाकर जाम समाप्त कराया. इसके बाद आवागमन सामान्य हो सका.

पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया शव

पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. पुलिस का कहना है कि परिजनों की ओर से आवेदन मिलने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

घटना के बाद मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. लंबे समय से प्रतिष्ठान में कार्यरत चंदेश्वर महतो की मौत से इलाके में शोक का माहौल है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sarfaraz Ahmad

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >