Samastipur News:गोष्ठी में गन्ना की अंतरवर्ती खेती करने पर दिया गया जोर

प्रखंड के अतापुर में चीनी मिल की ओर से किसान गोष्ठी आयोजित की गयी.

Samastipur News: हसनपुर : प्रखंड के अतापुर में चीनी मिल की ओर से किसान गोष्ठी आयोजित की गयी. संबोधित करते हुए चीनी मिल के वरिष्ठ गन्ना सलाहकार शंभू प्रसाद राय ने अधिकाधिक क्षेत्र में गन्ने की खेती करने के लिए प्रेरित किया. अन्य फसलों की अपेक्षा गन्ना की फसल को लाभकारी बताया. उन्होंने गन्ना फसल के साथ-साथ अंतरवर्ती खेती के लिए किसानों को प्रेरित किया. उन्होंने बताया कि अंतरवर्ती खेती करने से किसानों को एक ही लागत में दोगुना मुनाफा होगा. जिससे किसान समृद्ध होंगे. जब किसान समृद्ध होंगे तो चीनी मिल की समृद्धि होगा. उन्होंने बताया कि पूर्व में किसानों को रोपाई से लेकर कटाई तक में मजदूरों की कमी की समस्या झेलनी पड़ती थी. लेकिन वर्तमान में मिल प्रबंधन ने यंत्रीकरण को बढ़ावा देकर ऐसे ऐसे यंत्र को किसानों को उपलब्ध कराया है जिससे गन्ना रोपाई से गन्ना छिलाई, कटाई व लदाई तक के कार्य मशीन से ही कर सकते हैं. किसानों ने भी अपनी कई समस्याओं को उठाया. जिसका गन्ना सलाहकार ने उसके हल भी बताया. मौके पर वरीय गन्ना प्रबंधक एमए खान, केन ऑफिसर रोहित कुमार राय, गौरीशंकर यादव, सतीश कुमार यादव, कृष्णा ठाकुर, किसान गयानंद सिंह, चंद्रकिशोर सिंह, प्रभात सिंह, एसएन झा, सीताराम मोची, बिजली यादव, अभिषेक सिंह, सत्यनारायण यादव, चानो यादव, शंभू यादव, अशोक सिंह, लक्ष्मण महतो, कपिलेश्वर सिंह, चंद्रचूर सिंह आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >