जिले में जिला परियोजना सहायक पद के लिए संविदा पर होगी बहाली,  15 दिनों के भीतर करें अप्लाई

समस्तीपुर में आईसीडीएस के तहत जिला परियोजना सहायक के पदों पर संविदा आधारित भर्ती निकली है। इच्छुक उम्मीदवार 15 दिनों के भीतर ऑफलाइन आवेदन जमा करें।

Samastipur Icds Recruitment: राष्ट्रीय पोषण मिशन के तहत बाल विकास सेवा योजना (आईसीडीएस) में संविदा आधारित 'जिला परियोजना सहायक' के पद पर बहाली की प्रक्रिया शुरू हो गई है. इस पद के लिए समस्तीपुर जिले के स्थायी निवासियों से ऑफलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं.

शैक्षणिक योग्यता एवं अनुभव की शर्तें

इस पद पर आवेदन करने के लिए अभ्यर्थियों को तय पात्रता मानकों को पूरा करना होगा:

  • शैक्षणिक योग्यता: अभ्यर्थी का किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक होना अनिवार्य है.
  • अनुभव को प्राथमिकता: आईसीडीएस निदेशालय, संबंधित सरकारी विभागों, प्रशासनिक नियंत्रण वाले कार्यालयों अथवा अंतरराष्ट्रीय डेवलपमेंट एजेंसियों में कार्य अनुभव रखने वाले उम्मीदवारों को चयन में प्राथमिकता दी जाएगी.

निर्धारित आयु सीमा (वर्गवार विवरण)

प्रशासन ने विभिन्न वर्गों के लिए अधिकतम आयु सीमा इस प्रकार तय की है:

  • अनारक्षित (पुरुष): अधिकतम 37 वर्ष.
  • पिछड़ा / अत्यंत पिछड़ा वर्ग (पुरुष एवं महिला): अधिकतम 40 वर्ष.
  • अनारक्षित (महिला): अधिकतम 40 वर्ष.
  • अनुसूचित जाति / अनुसूचित जनजाति (पुरुष एवं महिला): अधिकतम 42 वर्ष.

जरूरी शर्तें एवं आवश्यक दस्तावेज

आवेदकों को भारत का नागरिक और समस्तीपुर जिले का स्थायी निवासी होना अनिवार्य है. आवेदन पत्र के साथ निम्नलिखित दस्तावेज संलग्न करने होंगे:

  • अनुमंडल पदाधिकारी (एसडीओ) द्वारा निर्गत आवासीय प्रमाण पत्र.
  • पुलिस अधीक्षक (एसपी), समस्तीपुर द्वारा निर्गत वैध चरित्र प्रमाण पत्र.

चयन प्रक्रिया और आवेदन का तरीका

उम्मीदवारों का चयन उनकी शैक्षणिक योग्यता, अनुभव और काउंसिलिंग या इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा. यह नियुक्ति पूर्णतः संविदा और अस्थायी आधार पर होगी, जिस पर नियमितीकरण का कोई दावा मान्य नहीं होगा. आवेदन केवल निबंधित डाक (रजिस्टर्ड पोस्ट) द्वारा स्वीकार किए जाएंगे. अभ्यर्थियों को विज्ञापन प्रकाशन की तिथि से 15 दिनों के भीतर अपना आवेदन भेजना होगा.

ये भी पढ़ें: योग गुरु 'चंदन बाबा' ने अपनी ही छात्रा को बनाया हवस का शिकार, प्रेग्नेंट हुई तो फूटा भांडा



प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Girija nandan sharma

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >