समस्तीपुर से बेंगलुरु के लिए सीधी ट्रेन की मांग, सीपीएम ने डीआरएम को सौंपा 17 सूत्री ज्ञापन

समस्तीपुर से बेंगलुरु सहित कई राज्यों के लिए सीधी ट्रेन सेवा शुरू करने की मांग जोर पकड़ रही है. सीपीएम ने रेल मंडल प्रबंधक से मुलाकात कर 17 सूत्री मांगपत्र सौंपा, जिसमें ट्रेनों की लेटलतीफी और छोटे स्टेशनों पर ठहराव जैसे मुद्दे भी शामिल हैं.

Samastipur News: समस्तीपुर से बेंगलुरु समेत विभिन्न राज्यों के लिए सीधी रेल सेवा शुरू करने की मांग एक बार फिर जोर पकड़ने लगी है. भारत की कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) समस्तीपुर जिला कमेटी के पांच सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने रेल मंडल प्रबंधक (डीआरएम) से मुलाकात कर 17 सूत्री मांगपत्र सौंपा. प्रतिनिधिमंडल ने नई ट्रेनों के संचालन, छोटे स्टेशनों पर ठहराव और रेल सेवाओं में सुधार की मांग उठाई.

बेंगलुरु समेत कई राज्यों के लिए नई ट्रेनों की मांग

प्रतिनिधिमंडल ने समस्तीपुर से दिल्ली, राजस्थान, अमृतसर, असम और बेंगलुरु के लिए सीधी ट्रेन सेवा शुरू करने की मांग की. उनका कहना था कि बड़ी संख्या में लोग रोजगार, शिक्षा और अन्य कार्यों के लिए इन राज्यों की यात्रा करते हैं, लेकिन सीधी रेल सेवा नहीं होने से यात्रियों को काफी परेशानी उठानी पड़ती है.

ट्रेनों की लेटलतीफी और स्टॉपेज का मुद्दा भी उठा

सीपीएम नेताओं ने समस्तीपुर-हसनपुर रेलखंड पर चलने वाली ट्रेनों की लेटलतीफी दूर करने की मांग की. इसके अलावा उजियारपुर और दलसिंहसराय स्टेशनों पर महत्वपूर्ण एक्सप्रेस ट्रेनों का ठहराव सुनिश्चित करने तथा बिथान स्टेशन से पटना और दरभंगा के लिए नई ट्रेन सेवा शुरू करने की मांग भी रखी गई.

17 सूत्री मांगपत्र सौंपा

प्रतिनिधिमंडल ने रेलवे स्टेशन की आधारभूत सुविधाओं के विकास, स्टेशन परिसर में तिरंगा ध्वज स्थापित करने समेत कुल 17 मांगें डीआरएम के समक्ष रखीं. प्रतिनिधिमंडल में जिला सचिव रामाश्रय महतो, सचिव मंडल सदस्य शाह जफर इमाम, सत्यनारायण सिंह, उपेंद्र राय और नीलम देवी शामिल थे.

यह भी पढ़ें: हल्की टक्कर के बाद बवाल! ट्रक चालक से मारपीट कर सोने की चकती लूट ले गए बदमाश


प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Aman gautam

Published by: Purushottam Kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >