भगवतपुर के युवक की गया में रेलवे ट्रैक पर मिली लाश

थाना क्षेत्र के भगवतपुर गांव निवासी चंद्रभूषण भगत के पुत्र कुंदन कुमार (28) का गया जिला में रेलवे ट्रैक पर सोमवार को करीब पांच बजे सुबह में लाश मिली है.

सरायरंजन : थाना क्षेत्र के भगवतपुर गांव निवासी चंद्रभूषण भगत के पुत्र कुंदन कुमार (28) का गया जिला में रेलवे ट्रैक पर सोमवार को करीब पांच बजे सुबह में लाश मिली है. लाश जीआरपी पुलिस द्वारा बरामद किया गया है. इसकी जानकारी घर के लोगों को गया जीआरपी द्वारा सोमवार की सुबह दी गई. युवक उजियारपुर सीएचसी में सीएचओ के पद पर कार्यरत था. युवक कुछ साथी के साथ रांची में विभागीय ट्रेनिंग के लिए पटना से गया के लिए ट्रेन से निकला था. गया रेलवे स्टेशन से 10-15 किलोमीटर पूर्व ही उसका मृत शरीर रेलवे ट्रैक पर पड़ा मिला. युवक की लाश रेलवे ट्रैक पर मिलने के बाद जीआरपी ने घर के परिजनों को सोमवार की सुबह सूचना दी. सूचना मिलते ही गांव एवं परिजनों में कोहराम सा मच गया है. मृत युवक के शव को जीआरपी पुलिस के द्वारा पोस्टमार्टम कराया गया है. युवक के शव को भगवतपुर गांव भेजने की तैयारी की जा रही है. परिजनों एवं गांव के लोग शव की आने का इंतजार कर रहे हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >