Samastipur News:दलसिंहसराय के चर्चित डॉ. रंधीर कुमार गिरफ्तार

पुलिस ने शुक्रवार को नगर क्षेत्र स्थित साक्षी हॉस्पिटल के चिकित्सक डॉ. रंधीर कुमार उर्फ डॉ. आर. कुमार को एक मामले में गिरफ्तार किया है.

Samastipur News: दलसिंहसराय :

पुलिस ने शुक्रवार को नगर क्षेत्र स्थित साक्षी हॉस्पिटल के चिकित्सक डॉ. रंधीर कुमार उर्फ डॉ. आर. कुमार को एक मामले में गिरफ्तार किया है. आरोप है कि इलाज में लापरवाही बरतने और अपमानित करने की घटनाओं के कारण मरीज की जान खतरे में डाल दी गई. पूरा मामला नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड 28 ढेपुरा निवासी सुरेश पासवान की पत्नी फूल देवी के इलाज से जुड़ा है. इस बावत सुरेश पासवान ने पुलिस को दिये आवेदन में बताया कि 20 सितंबर 2024 को उसकी पत्नी फूल देवी (28) के पेट दर्द की शिकायत पर उनके भाई ने साक्षी हॉस्पिटल में भर्ती कराया. वहां डॉ. आर. कुमार और डॉ. श्यामा कुमारी ने चिकित्सीय जांच के बाद बच्चेदानी में सूजन की बात कहते हुए तत्काल ऑपरेशन कराने का दबाव बनाया. परिजनों पर 25 हजार रुपये जमा करने का दबाव डालते हुए कहा गया कि विशेषज्ञ डॉक्टर को बाहर से बुलाया जायेगा. 28 सितंबर को फूल देवी का ऑपरेशन किया गया और बच्चेदानी निकाल दी गई. इसके बाद उनकी हालत लगातार बिगड़ती रही. डॉक्टरों द्वारा आश्वासन के बावजूद स्थिति में कोई सुधार नहीं हुआ. 5 अक्टूबर को मरीज को घर भेज दिया गया. परिजनों का आरोप है कि स्थिति खराब होने पर 15 अक्टूबर और 31 अक्टूबर को दोबारा जब अस्पताल पहुंचे तो डॉक्टरों ने केवल जांच कर दवा दे दी. इस दौरान पेशाब अनियंत्रित रूप से बाहर आने लगी थी.

– बिना डिग्री ऑपरेशन करने का आरोप

बाद में अन्य डॉक्टर से परामर्श लेने पर पता चला कि ऑपरेशन के दौरान पेशाब की थैली कट गई है, जिसका इलाज केवल पटना या दिल्ली में संभव है. जब सुरेश पासवान इलाज से संबंधित संपूर्ण कागजात मांगने गये तो डॉक्टरों ने आंशिक दस्तावेज देकर और अधिक पर्चे देने से इनकार कर दिया. अनुसूचित जाति का सदस्य होने के कारण अपमानित करते हुए गालीगलौज कर भगा दिया गया. इसके बाद फूल देवी को पटना ले जाकर इलाज कराया गया. जिसमें लाखों रुपये कर्ज लेकर खर्च करना पड़ा. मरीज अभी भी गंभीर स्थिति में जीवन-मौत से जूझ रही है. परिजनों ने आरोप लगाया कि डॉक्टरों ने लापरवाही और जातिगत भेदभाव के कारण महिला की हत्या का प्रयास किया.

प्राथमिक साक्ष्य के आधार पर हुई गिरफ्तारी : डीएसपी

डीएसपी विवेक कुमार शर्मा ने बताया कि सुरेश पासवान के आवेदन व मेडिकल दस्तावेजों के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की गई है. प्राथमिक जांच में पर्याप्त साक्ष्य मिलने पर डॉ. रंधीर कुमार को गिरफ्तार किया गया है. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.

बोले आइएमए के प्रवक्ता

मामले की जानकारी औपचारिक रुप से नहीं मिली है. पता लगाया जा रहा है. साक्ष्यों को देखने व चिकित्सक के संबंध में पूरी जानकारी मिलने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है. वैसे कोई भी चिकित्सक अपनी ओर से मरीज के इलाज में कभी लापरवाह नहीं होते हैं.

डा हेमंत कुमार

प्रवक्ता, आइएमए, समस्तीपुर B

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >