समस्तीपुर: आरएसबी इंटर विद्यालय में साइबर जागरूकता अभियान, डीएम-एसपी ने छात्रों को किया जागरूक

समस्तीपुर में साइबर अपराध के बढ़ते मामलों को देखते हुए पुलिस और जिला प्रशासन ने एक जागरूकता अभियान चलाया. आरएसबी इंटर विद्यालय में आयोजित इस कार्यक्रम में डीएम और एसपी ने छात्रों को ऑनलाइन धोखाधड़ी से बचने के उपाय बताए.

Samastipur News: डिजिटल युग में बढ़ते साइबर अपराधों के प्रति लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से समस्तीपुर पुलिस और जिला प्रशासन के संयुक्त तत्वावधान में गुरुवार को शहर के आरएसबी इंटर विद्यालय के सभागार में एक दिवसीय साइबर जागरूकता अभियान आयोजित किया गया. कार्यक्रम का उद्घाटन जिलाधिकारी रोशन कुशवाहा, पुलिस अधीक्षक अरविंद प्रताप सिंह, साइबर डीएसपी दुर्गेश दीपक एवं जिला शिक्षा पदाधिकारी कामेश्वर प्रसाद गुप्ता ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया.

विद्यार्थियों से जागरूकता फैलाने की अपील

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिलाधिकारी रोशन कुशवाहा ने कहा कि वर्तमान समय में युवा वर्ग तकनीक और सोशल मीडिया का सबसे अधिक उपयोग कर रहा है. ऐसे में साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूक होना बेहद जरूरी है. उन्होंने विद्यार्थियों से विद्यालय में मिली जानकारी को अपने परिवार और समाज तक पहुंचाने की अपील की, ताकि सुरक्षित डिजिटल वातावरण तैयार किया जा सके.

साइबर अपराध से बचने के बताए उपाय

पुलिस अधीक्षक अरविंद प्रताप सिंह ने कहा कि साइबर अपराध से डरने के बजाय सतर्क रहने की जरूरत है. उन्होंने कहा कि इंटरनेट पर छोटी सी लापरवाही भी आर्थिक नुकसान का कारण बन सकती है.

साइबर डीएसपी दुर्गेश दीपक ने विद्यार्थियों को सलाह दी कि वे किसी भी स्थिति में अपना ओटीपी, बैंक खाता विवरण या पासवर्ड किसी से साझा न करें. साथ ही सार्वजनिक वाई-फाई का उपयोग सोच-समझकर करें और किसी अनजान लिंक पर क्लिक करने से बचें.

उन्होंने बताया कि यदि कोई व्यक्ति साइबर ठगी का शिकार होता है तो वह तुरंत राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन 1930 पर संपर्क करे या साइबर अपराध पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराए.

शिक्षकों और विद्यार्थियों की रही भागीदारी

कार्यक्रम के अंत में जिला शिक्षा पदाधिकारी कामेश्वर प्रसाद गुप्ता ने धन्यवाद ज्ञापन देते हुए कहा कि इस तरह के जागरूकता कार्यक्रम शैक्षणिक संस्थानों के लिए अत्यंत उपयोगी हैं.

इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाध्यापक डॉ. ललित कुमार घोष, राजेश कुमार झा, राजेश कुमार दास, महेंद्र प्रसाद सहित अन्य शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे.

यह भी पढ़ें: सार्वजनिक शौचालय के निरीक्षण के दौरान मरम्मत और सुविधाएं बढ़ाने के दिए गए निर्देश


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prakash kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >