समस्तीपुर: रोजगार मेले में 346 अभ्यर्थियों में 143 का चयन, टाटा मोटर्स ने 72 युवाओं को दी नौकरी

समस्तीपुर कॉलेज में आयोजित रोजगार मेले में 143 युवाओं का अंतिम रूप से चयन हुआ है. टाटा मोटर्स सहित विभिन्न कंपनियों ने योग्य उम्मीदवारों को नौकरी का अवसर दिया. यह मेला 3 सितंबर को भी जारी रहेगा, जिसमें अधिक युवा भाग ले सकते हैं.

समस्तीपुर: युवाओं को स्वावलंबी बनाने और उन्हें सीधे रोजगार से जोड़ने के उद्देश्य से समस्तीपुर कॉलेज में रोजगार मेले का आयोजन किया गया. महाविद्यालय के कैंपस प्लेसमेंट सेल एवं आगा खां ग्राम सहयोग कार्यक्रम (भारत) के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित मेले के पहले दिन अभ्यर्थियों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला.

विभिन्न कंपनियों में नौकरी की उम्मीद लेकर पहुंचे 346 अभ्यर्थियों में से 143 योग्य उम्मीदवारों का अंतिम रूप से चयन किया गया. चयनित अभ्यर्थियों में 110 छात्र और 33 छात्राएं शामिल हैं.

Tata Motors ने सबसे अधिक 72 अभ्यर्थियों को चुना

कंपनीवार चयन के आंकड़ों के अनुसार, टाटा मोटर्स ने 72 अभ्यर्थियों का चयन किया. इनमें 68 छात्र और चार छात्राएं शामिल हैं.

इसके अलावा फॉक्सकॉन ने 15 छात्राओं, मदरसन ने 27 अभ्यर्थियों, इंडो एमआईएम ने 16 छात्रों और गो-ग्रीन ने 13 छात्राओं को रोजगार का अवसर दिया.

परीक्षा और इंटरव्यू के बाद हुआ चयन

अभ्यर्थियों के चयन के लिए दो चरणों वाली पारदर्शी प्रक्रिया अपनायी गयी. पहले चरण में वस्तुनिष्ठ प्रश्नों पर आधारित परीक्षा के माध्यम से योग्य अभ्यर्थियों को शॉर्टलिस्ट किया गया.

इसके बाद विभिन्न कंपनियों के एचआर प्रबंधकों ने व्यक्तिगत साक्षात्कार लेकर अभ्यर्थियों के कौशल और योग्यता का आकलन किया. इस प्रक्रिया के बाद अंतिम रूप से 143 अभ्यर्थियों का चयन किया गया.

3 सितंबर को भी जारी रहेगा रोजगार मेला

महाविद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ शशिभूषण कुमार शशि ने चयनित एवं प्रतिभागी छात्र-छात्राओं को शुभकामनाएं दीं और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की.

कैंपस प्लेसमेंट सेल के अधिकारी डॉ रोहित प्रकाश ने बताया कि रोजगार मेला 3 सितंबर को भी जारी रहेगा. उन्होंने कहा कि दूसरे दिन भी सभी कंपनियों के प्रतिनिधि परिसर में मौजूद रहेंगे. अधिक से अधिक युवाओं से इस अवसर का लाभ उठाने की अपील की गयी है.

पंजीकरण से समन्वय तक टीम ने संभाली जिम्मेदारी

कार्यक्रम को सफल बनाने में प्रो. अखिल वर्मा, डॉ कविता रावत और आगा खां ग्राम सहयोग कार्यक्रम के समन्वयक रजनी रंजन की टीम ने पंजीकरण से लेकर समन्वय तक की जिम्मेदारी निभायी.

यह भी पढ़ें

दरभंगा: राजकीय शिक्षक पुरस्कार 2026 के लिए कुमार प्रशांत समेत प्रमंडल के तीन शिक्षक चयनित, 5 सितंबर को सम्मान

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prakash kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >