समस्तीपुर: अगस्त से क्लोन एक्सप्रेस चलेगी या नहीं? बुकिंग बंद होने से परेशान हुए यात्री

समस्तीपुर: दरभंगा और बरौनी से नई दिल्ली के लिए चलने वाली क्लोन एक्सप्रेस ट्रेनों का परिचालन 31 जुलाई को समाप्त हो रहा है. इसके बाद अगस्त महीने के लिए अग्रिम आरक्षण बंद है, जिससे यात्री चिंतित हैं. रेलवे के अगले फैसले पर सभी की निगाहें टिकी हैं.

समस्तीपुर: दरभंगा और बरौनी से नई दिल्ली जाने वाले रेल यात्रियों के लिए अहम खबर है. 02569 दरभंगा-नई दिल्ली क्लोन एक्सप्रेस और 02563 बरौनी-नई दिल्ली क्लोन एक्सप्रेस का वर्तमान विस्तार 31 जुलाई को समाप्त हो रहा है. इसके बाद अगस्त महीने की किसी भी तारीख के लिए इन ट्रेनों में अग्रिम आरक्षण नहीं हो रहा है. इससे यात्रियों के बीच असमंजस की स्थिति बन गई है और सभी की निगाहें रेलवे के अगले फैसले पर टिकी हैं.

31 जुलाई तक ही मान्य है वर्तमान विस्तार

रेलवे ने पहले इन दोनों क्लोन एक्सप्रेस ट्रेनों का परिचालन 31 जुलाई तक बढ़ाया था. फिलहाल उसी अवधि तक टिकटों की बुकिंग उपलब्ध है. चूंकि इन ट्रेनों में 30 दिन पहले तक अग्रिम आरक्षण की सुविधा रहती है, इसलिए अगस्त की तारीखों के लिए टिकट नहीं मिलने से यात्रियों में यह सवाल उठ रहा है कि ट्रेनों का परिचालन आगे जारी रहेगा या नहीं.

दिल्ली जाने वालों के लिए महत्वपूर्ण हैं ये ट्रेनें

दरभंगा और बरौनी से नई दिल्ली के बीच चलने वाली क्लोन एक्सप्रेस कम स्टॉपेज के कारण यात्रियों के बीच काफी लोकप्रिय है. मुख्य ट्रेनों की तुलना में इनका ठहराव चुनिंदा प्रमुख स्टेशनों पर होता है, जिससे यात्रा अपेक्षाकृत कम समय में पूरी हो जाती है. यही वजह है कि बड़ी संख्या में यात्री इन ट्रेनों के अगले विस्तार का इंतजार कर रहे हैं.

रेलवे स्तर पर हो चुका है समीक्षा

सूत्रों के अनुसार, हाल ही में रेलवे ने क्लोन और टीओडी (TOD) ट्रेनों के परिचालन की समीक्षा की थी. हालांकि अब तक इन दोनों क्लोन एक्सप्रेस के अगले विस्तार को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है. रेलवे के आदेश के बाद ही अगस्त महीने के लिए आरक्षण शुरू हो सकेगा.

किराया सामान्य ट्रेनों से अधिक

क्लोन एक्सप्रेस में टिकट बुकिंग सामान्य आरक्षित ट्रेनों की तरह ही होती है, लेकिन इनका किराया सामान्य मेल और एक्सप्रेस ट्रेनों की तुलना में अधिक होता है. आमतौर पर इसका किराया हमसफर एक्सप्रेस के बराबर रखा जाता है. इसके बावजूद कम समय में दिल्ली पहुंचने की सुविधा के कारण यात्रियों के बीच इन ट्रेनों की मांग बनी रहती है.

यह भी पढे़ं: फरार आरोपी की तलाश में समस्तीपुर पहुंची यूपी पुलिस, जंक्शन के पास छानबीन


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Aman gautam

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >