Samastipur News:सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनायें दशहरा पर्व : एसडीओ

आगामी दशहरा पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने को लेकर शुक्रवार को अनुमंडलीय सभागार में अनुमंडल स्तरीय शांति समिति की बैठक आयोजित की गई.

Samastipur News:रोसड़ा : आगामी दशहरा पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने को लेकर शुक्रवार को अनुमंडलीय सभागार में अनुमंडल स्तरीय शांति समिति की बैठक आयोजित की गई. अध्यक्षता अनुमंडल पदाधिकारी संदीप कुमार ने की. इसमें एसडीओ ने स्पष्ट निर्देश दिया कि पूजा पंडालों एवं रावण दहन स्थलों पर विशेष चौकसी बरती जाये. उन्होंने सभी प्रखंडों से संवेदनशील एवं अति संवेदनशील स्थानों की पहचान कर उन पर प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा कड़ी निगरानी सुनिश्चित करने को कहा. साथ ही असामाजिक तत्वों पर निरोधात्मक कार्रवाई करने पर भी बल दिया, ताकि किसी प्रकार की संभावित अशांति को समय रहते रोका जा सके. बैठक के दौरान अनुमंडल क्षेत्र के सभी पूजा समितियों की संख्या व रावण दहन स्थलों की जानकारी ली गई. एसडीओ ने सभी अधिकारियों एवं प्रतिनिधियों से सामंजस्यपूर्ण सहयोग की अपील की. कहा कि प्रशासन व स्थानीय लोग मिलकर त्योहार को शांति और सद्भावना के साथ सफल बनायें.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >