बारिश में बिथान बाजार बना तालाब, जलजमाव और गड्ढों से लोगों का चलना हुआ मुश्किल

समस्तीपुर के बिथान बाजार की सड़कें लगातार हो रही बारिश के कारण तालाब बन गई हैं. मुख्य सड़क पर जलजमाव और गहरे गड्ढों ने पैदल चलना दूभर कर दिया है, जिससे दुर्घटनाओं का खतरा बढ़ गया है. स्थानीय लोगों में प्रशासन के खिलाफ भारी नाराजगी है.

Samastipur News: सावन की लगातार हो रही बारिश ने समस्तीपुर के बिथान बाजार की बदहाल सड़कों की पोल खोल दी है. पिछले दो दिनों से रुक-रुक कर हो रही बारिश के बाद पूरा बाजार जलजमाव की चपेट में है. मुख्य सड़क पर पानी भर जाने से वह छोटी नदी जैसी नजर आ रही है. हालत यह है कि पैदल चलना भी मुश्किल हो गया है और सड़क पर बने गहरे गड्ढों में पानी भरने से हादसे का खतरा बढ़ गया है.

सड़क बनी मुसीबत, हर कदम पर हादसे का डर

स्थानीय लोगों का कहना है कि वर्षों से सड़क निर्माण और मरम्मत की मांग की जा रही है, लेकिन अब तक सिर्फ आश्वासन ही मिले हैं. बारिश शुरू होते ही बिथान बाजार की सड़क नाले में तब्दील हो गई. बाजार का शायद ही कोई ऐसा हिस्सा बचा हो, जहां जलजमाव न हो.

रिक्शा पलट रहे, कारोबार पर भी असर

सोहमा, जगमोहरा, तेलनी, पुसहो और उजान से आए लोगों ने प्रशासन के खिलाफ नाराजगी जताई. उनका कहना है कि जलजमाव और गड्ढों की वजह से आए दिन रिक्शा पलट रहे हैं और यात्री घायल हो रहे हैं. व्यापारियों ने बताया कि खराब सड़क और जलभराव के कारण ग्राहक बाजार आने से बच रहे हैं, जिससे कारोबार प्रभावित हो रहा है.

स्थानीय लोगों का फूटा गुस्सा

एक महिला ने स्थानीय बोली में कहा, "वर्षा होलई, बाजार नरक भे गेले. वोट मांगइले सब आवई छै, रोड बनाबै के बेर केओ नय देखाई दै छै." वहीं एक यात्री ने तंज कसते हुए कहा कि "मुफ्त में स्विमिंग पूल का आनंद लेना हो तो बिथान बाजार आइए."

सड़क और जलनिकासी सुधारने की मांग

ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द सड़क निर्माण, गड्ढों की मरम्मत और जलनिकासी की स्थायी व्यवस्था नहीं की गई, तो पूरे बरसात के मौसम में स्थिति और गंभीर हो जाएगी. लोगों का कहना है कि बिथान विकास नहीं, बल्कि सिर्फ वादों और आश्वासनों के सहारे चल रहा है.

यह भी पढ़ें: हाथीदह-सिमरिया रेल पुल की तैयारी अंतिम चरण में, अक्टूबर से दौड़ेंगी दो-दो ट्रेनें


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Krishan mohan pathak

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >