पोल से टकराकर बाइक सवार अधेड़ की मौत

नवटोल टांडा में गुरुवार की शाम सड़क के किनारे बिजली पोल से टकराकर एक बाइक सवार अधेड़ की मौत हो गई.

मोहिउद्दीननगर . थाना क्षेत्र के नवटोल टांडा में गुरुवार की शाम सड़क के किनारे बिजली पोल से टकराकर एक बाइक सवार अधेड़ की मौत हो गई. उसकी पहचान विद्यापतिनगर थाना क्षेत्र के बंगराहा गांव के भोला सदा के पुत्र विनोद सदा के रूप में की गई है. उप थानाध्यक्ष प्रियंका कुमारी के नेतृत्व में पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है. बताया जाता है कि बाइक सवार अधेड़ मदुदाबाद से घर लौट रहा था. तभी नव टोल टांडा के पास उसकी बाइक बिजली पोल से टकरा गई. जिससे वह बुरी तरह जख्मी हो गया. स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना डायल 112 पुलिस को दी. जख्मी को पुलिस की सहायता से सीएचसी में भर्ती कराया गया. जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया. तदुपरांत पुलिस ने मृतक के परिजनों को घटना की सूचना दी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >