पेड़ से टकराई बाइक, सवार युवक की मौत

मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के गंगापुर गांव में ग्रामीण सड़क पर शनिवार की रात अनियंत्रित होकर बाइक पेड़ से टकरा गई.

सरायरंजन . मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के गंगापुर गांव में ग्रामीण सड़क पर शनिवार की रात अनियंत्रित होकर बाइक पेड़ से टकरा गई. इसमें बाइक सवार युवक जो टेंट हाउस में रहकर मजदूरी करता था उसकी मौत घटनास्थल पर ही हो गई. मृत युवक की पहचान उक्त पंचायत के वार्ड 10 निवासी विकास कुमार साह (25) के रूप में की गई है. घटना की सूचना पर पुलिस ने पहुंच कर युवक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए समस्तीपुर भेज दिया है. घटना के संबंध में परिजनों एवं ग्रामीणों ने बताया कि युवक बाइक से गांव में ही किसी के यहां भोज खाने के लिए गया हुआ था. भोज खाकर लौटने के दौरान अनियंत्रित होकर बाइक पेड़ से टकरा गई. पेड़ से बाइक टकराने के बाद युवक की पेड़ में जबरदस्त ठोकर लग गया. जिससे युवक की घटना स्थल पर ही मौत हो गई. उसकी पांच वर्ष पूर्व शादी हुई थी. उसकी एक पुत्री है. युवक की मौत की सूचना पर मृतक के पत्नी, पुत्री, माता का रो-रोकर बुरा हाल है. मौत की सूचना पर संत्वना देने वालों का तांता लगा हुआ है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >