पति की मौत का दर्द झेल न सकी खुशबू, चार माह की शादीशुदा जिंदगी के बाद लगाया फांसी

Bihar Suicide News: सिर्फ चार महीने पहले दुल्हन बनी 21 वर्षीय खुशबू कुमारी ने पति की मौत के गम में फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली. पति की बीमारी से हुई असमय मौत ने खुशबू को भीतर से तोड़ दिया था, जिससे वह लगातार तनाव में रहने लगी थी.

Bihar Suicide News: समस्तीपुर जिले के बड़ी सांख गांव में शनिवार की शाम एक दर्दनाक घटना ने पूरे गांव को सदमे में डाल दिया. महज 21 वर्षीय खुशबू कुमारी ने पंखे से फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली. खुशबू की शादी चार महीने पहले समस्तीपुर के कर्रख गांव निवासी सुजीत कुमार से बड़े धूमधाम से हुई थी.

पति की मौत के बाद अंदर से टूट चुकी थी खुशबू

शादी के कुछ ही समय बाद सुजीत की अचानक बीमारी से मृत्यु हो गई, जिससे खुशबू गहरे सदमे में चली गई थी. मानसिक रूप से वह पूरी तरह टूट चुकी थी. पति की मौत के बाद पिता अर्जुन साह उसे मायके, बड़ी सांख गांव ले आए थे ताकि वह इस आघात से उबर सके. यहां उसका दाखिला फिर से पढ़ाई के लिए करवाया गया था, लेकिन खुशबू अंदर से टूट चुकी थी.

ससुराल पक्ष से फोन पर बात करने के बाद लगाई फांसी

शनिवार को खुशबू ने अपने ससुराल पक्ष से मोबाइल पर बातचीत की. बातचीत के तुरंत बाद वह कमरे में चली गई और अंदर से दरवाजा बंद कर लिया. काफी देर तक बाहर न आने पर परिजनों ने दरवाजा तोड़ा तो देखा कि खुशबू का शव पंखे से झूल रहा था. घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.

पूरे मामले की पुलिस कर रही जांच

खुशबू की आत्महत्या ने न केवल उसके परिवार, बल्कि पूरे गांव को झकझोर कर रख दिया है. गांव में मातम का माहौल है और हर किसी की जुबान पर एक ही सवाल है. क्या उसकी पीड़ा समय रहते समझी जा सकती थी? पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है और परिजनों के बयान दर्ज कर रही है.

Also Read: Ram-Janaki Path: अयोध्या से सीतामढ़ी तक बनेगा राम-जानकी पथ, रामनवमी पर बिहार को मोदी सरकार का बड़ा तोहफा

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >