Bihar Politics: “वोट बिहार का है, तो फैक्ट्री यहां क्यों नहीं”, समस्तीपुर से पीके ने केंद्र पर साधा निशाना

Bihar Politics: प्रशांत किशोर ने समस्तीपुर के मोहिउद्दीननगर में जनसभा के दौरान मोदी सरकार पर तीखा हमला बोला. उन्होंने गुजरात में फैक्ट्रियों और बिहार में बेरोजगारी पर सवाल उठाया. पढे़ं पूरी खबर…

Bihar Politics: समस्तीपुर के मोहिउद्दीननगर प्रखंड में ‘बिहार बदलाव यात्रा’ के तहत जन सुराज अभियान के सूत्रधार प्रशांत किशोर ने एक दिवसीय दौरे के दौरान केंद्र सरकार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर सीधा हमला बोला. जनसभा को संबोधित करते हुए किशोर ने कहा कि मोदी जी बिहार की जनता से वोट लेते हैं, लेकिन फैक्ट्री गुजरात के गांव-गांव में लगती है. उन्होंने सवाल किया, “जब वोट बिहार का है, तो फैक्ट्री बिहार में क्यों नहीं?” किशोर ने यह भी कहा कि बिहार के युवाओं को रोजगार के लिए गुजरात की फैक्ट्रियों में मजदूरी करनी पड़ती है, जो एक गंभीर विडंबना है.

बच्चों के लिए वोट करें

प्रशांत किशोर ने मोहिउद्दीननगर की जनता से अपील की कि अगली बार वोट डालते समय नेताओं के चेहरे न देखकर अपने बच्चों के भविष्य को देखें. उन्होंने कहा कि अब समय आ गया है कि बिहार की जनता लूटने वाले नेताओं को सबक सिखाए और शिक्षा तथा रोजगार को प्राथमिकता दे. उन्होंने कहा, “लालू, नीतीश और मोदी के चेहरे नहीं, अपने बच्चों की पढ़ाई-लिखाई और रोजगार को देखकर वोट कीजिए.”

रास्ते भर हुआ जोरदार स्वागत

प्रशांत किशोर के समस्तीपुर दौरे के दौरान विभिन्न स्थानों पर उनका जोरदार स्वागत हुआ. मोहनपुर के पत्थर घर चौक, बिंगामा चौक, पासवान चौक, और मिथिलांचल मॉल जैसे स्थानों पर समर्थकों ने ढोल-नगाड़ों और फूल-मालाओं से उनका अभिनंदन किया. नागरिकों और पार्टी कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक उनका स्वागत करते हुए शाल ओढ़ाकर सम्मानित भी किया.

ALSO READ: Bihar Teacher Transfer: ट्रांसफर नहीं लिया तो अगले एक साल नहीं कर सकेंगे आवेदन, शिक्षा विभाग ने कर दिया क्लियर

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Aniket kumar

अनिकेत कुमार प्रभात खबर के साथ पिछले दो वर्षों से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. वे मुजफ्फरपुर समेत उत्तर बिहार के आठ प्रमुख जिलों—मुजफ्फरपुर, दरभंगा, सीतामढ़ी, समस्तीपुर, मधुबनी, शिवहर, बेतिया और मोतिहारी—की डिजिटल टीम को लीड करते हैं. पत्रकारिता में उन्हें करीब पांच वर्षों का अनुभव है.

डिजिटल पत्रकारिता के विभिन्न आयामों की समझ रखने वाले अनिकेत वर्तमान में हाइपरलोकल पत्रकारिता पर विशेष रूप से काम कर रहे हैं. हाइपरलोकल, क्राइम और राजनीति से जुड़ी खबरों में उनकी खास रुचि है. इससे पहले वे बिहार और उत्तर प्रदेश की राजनीतिक खबरों पर भी काम कर चुके हैं. खबरों के साथ-साथ वीडियो इंटरव्यू, वीडियो रिपोर्ट और सोशल मीडिया रील्स बनाने का अनुभव भी रखते हैं. YouTube और Instagram के कंटेंट एल्गोरिद्म और डिजिटल ऑडियंस की पसंद को समझते हुए वे खबरों को अलग-अलग डिजिटल फॉर्मेट में प्रस्तुत करने पर भी काम करते हैं.

अपने पत्रकारिता करियर में उन्होंने उत्तर प्रदेश विधानसभा उपचुनाव और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को जमीनी स्तर पर कवर किया है. प्रभात खबर के साथ बिहार विधानसभा चुनाव कवरेज के दौरान उन्होंने करीब 50 विधानसभा क्षेत्रों का दौरा किया, जहां मतदाताओं से सीधे संवाद किया और प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में चौपाल कार्यक्रम किए. नेताओं से सीधे सवाल पूछने के साथ उन्होंने जनता के बीच जाकर कई जमीनी मुद्दों को वीडियो रिपोर्ट के जरिए सामने रखा. चुनाव के दौरान अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों में समय बिताने और लोगों के बीच रहकर रिपोर्टिंग करने के अनुभव उन्हें डेस्क पर खबरों को बेहतर संदर्भ के साथ समझने और प्रस्तुत करने में मदद करते हैं.

प्रभात खबर से पहले वे राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम कर चुके हैं. उन्होंने शुरुआती शिक्षा मुजफ्फरपुर में अंग्रेजी माध्यम से प्राप्त की और इसके बाद इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की.

बदलते मीडिया परिदृश्य और AI के दौर की पत्रकारिता को समझने में भी उनकी लगातार रुचि है. वे नए AI टूल्स और तकनीकों को सीखते हैं और उन्हें पत्रकारिता के काम में उपयोग करने के तरीकों पर लगातार प्रयोग करते रहते हैं. खाली समय में साहित्यिक किताबें पढ़ना और वीडियो बनाना उन्हें पसंद है. उनके लिए पत्रकारिता एक लगातार सीखने और बेहतर करने की प्रक्रिया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >