Bihar News: समस्तीपुर में मिला भगतिनी जटा वाली का शव, सिर काटकर की गई है हत्या

Bihar News: बिहार के समस्तीपुर में एक महिला की सिर कटी लाश मिली है. मृतका की पहचान सहिट पंचायत के मलकलीपुर गांव निवासी स्व. गांगो पासवान की 50 वर्षीय पत्नी उर्मिला देवी उर्फ भगतिनी जटा वाली के रूप में हुई है. मृतका मूल रूप से साहिट पंचायत के मलकल्लीपुर गांव की रहनेवाली थी.

Bihar News: बिहार के समस्तीपुर में एक महिला की सिर कटी लाश मिली है. मृतका की पहचान सहिट पंचायत के मलकलीपुर गांव निवासी स्व. गांगो पासवान की 50 वर्षीय पत्नी उर्मिला देवी उर्फ भगतिनी जटा वाली के रूप में हुई है. मृतका मूल रूप से साहिट पंचायत के मलकल्लीपुर गांव की रहनेवाली थी. 5 साल पहले से वार्ड संख्या-01 में सड़क किनारे सरकारी भूमि पर झोपड़ी बना कर रहा करती थी. उसके पति की मौत पहले ही हो चुकी है. स्थानीय लोगों के मुताबिक, गांगो से उसकी दूसरी शादी हुई थी.

बिस्तर पर पड़ा था सिर कटा शव

गुरुवार की सुबह महिला की मवेशी चारा के लिए शोर मचा रही थी, तब आस-पास के लोगों ने घर में जाकर देखा तो महिला का सिर कटा शव बिस्तर पर पड़ा हुआ था. इस घटना के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया. घटना की सूचना तत्काल पंचायत के मुखिया और पुलिस को दी गई. यह घटना विद्यापति नगर थाना क्षेत्र के मऊ धनेशपुर उत्तर पंचायत स्थित दमदमा गांव वार्ड-01 की बताई जा रही है.

Also Read: बिहार में बड़ा हादसा, बागमती नदी में डूबी नाव, 10 लोग थे सवार, 2 लापता

एफएसएल की मदद से पुलिस कर रही जांच

जानकारी के मुताबिक, स्थानीय लोगों द्वारा पुलिस को सूचना दी गई. जिसके बाद दलसिंहसराय अंचल पुलिस निरीक्षक नीरज कुमार तिवारी और थानाध्यक्ष फिरोज आलम के नेतृत्व में बड़ी संख्या में पुलिस घटनास्थल पर पहुंची. उसके बाद महिला का सिर कटा शव उसके ही झोपड़ीनुमा घर से बरामद किया.

पुलिस ने क्या कहा?

सर्किल इंस्पेक्टर नीरज तिवारी ने बताया कि पुलिस मामले की गंभीरता को देखते हुए एफएसएल की मदद लेकर जांच कर रही है. शव को बरामद कर पोस्टमॉर्टम के लिए समस्तीपुर भेजा गया है. आसपास के लोगों से भी इस महिला के बारे में जानकारी ली जा रही.

ये वीडियो भी देखें

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >