Bihar News: समस्तीपुर के 30 गांवों की चमकेगी किस्मत, बिहार को मिलने जा रहा पहला एक्सप्रेस-वे

Bihar News: बिहार का पहला एक्सप्रेस-वे समस्तीपुर होकर गुजरेगा. इससे पटना, दरभंगा और गया एयरपोर्ट एक रूट में आ जाएंगे. इस एक्सप्रेस-वे की मदद से समस्तीपुर के 30 गांवों को नई कनेक्टिविटी मिलेगी और किसानों को सीधा फायदा होगा. पढ़ें पूरी खबर…

Bihar News: बिहार को उसका पहला एक्सप्रेस-वे मिलने जा रहा है और समस्तीपुर इसका अहम हिस्सा बनेगा. शहर से सटे गरुआरा के पास समस्तीपुर-पूसा रोड को पार कराने के लिए एक बड़े पुल का निर्माण किया जा रहा है. यह कार्य इतनी तेज़ी से चल रहा है कि स्थानीय लोग इसे ‘युद्धस्तर’ पर निर्माण कह रहे हैं. यह पुल एक्सप्रेस-वे को निर्बाध रूप से जोड़ने के लिए बेहद अहम है और आने वाले दिनों में समस्तीपुर की सूरत बदलने का संकेत है.

30 गांवों को जोड़ेगा एक्सप्रेस-वे

औरंगाबाद-दरभंगा एक्सप्रेस-वे (एनएच-119 डी) के तीसरे पैकेज के अंतर्गत यह हाईवे समस्तीपुर जिले के करीब 30 गांवों से होकर गुजरेगा. इससे इन गांवों को अब बेहतर सड़क कनेक्टिविटी मिलेगी और इलाके में आर्थिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा. भारतमाला प्रोजेक्ट के तहत असम से गया-समस्तीपुर होते हुए 209 किलोमीटर लंबा यह सड़क मार्ग विकसित किया जा रहा है. समस्तीपुर और दरभंगा के बीच चल रहे चौथे पैकेज के तहत काम ज़ोरों पर है.

पटना की दूरी होगी कम

इस एक्सप्रेस-वे से समस्तीपुर से पटना की दूरी घटकर 65 किलोमीटर रह जाएगी, जो पहले 100 किलोमीटर थी. दरभंगा एयरपोर्ट की दूरी भी सिर्फ 35 किलोमीटर रह जाएगी. इस एक रूट पर पटना, दरभंगा और गया – तीनों एयरपोर्ट आ जाएंगे, जिससे यातायात और व्यापारिक गतिविधियों को जबरदस्त बढ़ावा मिलेगा. यह परियोजना न केवल समस्तीपुर बल्कि वैशाली, पटना, गया, जहानाबाद और औरंगाबाद जिलों के लिए भी वरदान साबित होगी.

शहर को मिलेगा लिंक रोड

समस्तीपुर-ताजपुर रोड के छठे किलोमीटर पर एक लिंक रोड का निर्माण किया जा रहा है जिससे शहरवासी सीधे एक्सप्रेस-वे से जुड़ सकें. इससे ताजपुर रोड पर लगने वाले जाम से राहत मिलेगी और शहर की अधिसंख्य आबादी को नई कनेक्टिविटी मिलेगी. इससे न केवल समय बचेगा बल्कि यात्रा भी ज्यादा आरामदायक और सुरक्षित होगी.

ALSO READ: CM Nitish: बिहार के नाम एक और सिक्स लेन पुल, कच्ची दरगाह-बिदुपुर परियोजना का उद्घाटन आज

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Aniket kumar

अनिकेत कुमार प्रभात खबर के साथ पिछले दो वर्षों से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. वे मुजफ्फरपुर समेत उत्तर बिहार के आठ प्रमुख जिलों—मुजफ्फरपुर, दरभंगा, सीतामढ़ी, समस्तीपुर, मधुबनी, शिवहर, बेतिया और मोतिहारी—की डिजिटल टीम को लीड करते हैं. पत्रकारिता में उन्हें करीब पांच वर्षों का अनुभव है.

डिजिटल पत्रकारिता के विभिन्न आयामों की समझ रखने वाले अनिकेत वर्तमान में हाइपरलोकल पत्रकारिता पर विशेष रूप से काम कर रहे हैं. हाइपरलोकल, क्राइम और राजनीति से जुड़ी खबरों में उनकी खास रुचि है. इससे पहले वे बिहार और उत्तर प्रदेश की राजनीतिक खबरों पर भी काम कर चुके हैं. खबरों के साथ-साथ वीडियो इंटरव्यू, वीडियो रिपोर्ट और सोशल मीडिया रील्स बनाने का अनुभव भी रखते हैं. YouTube और Instagram के कंटेंट एल्गोरिद्म और डिजिटल ऑडियंस की पसंद को समझते हुए वे खबरों को अलग-अलग डिजिटल फॉर्मेट में प्रस्तुत करने पर भी काम करते हैं.

अपने पत्रकारिता करियर में उन्होंने उत्तर प्रदेश विधानसभा उपचुनाव और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को जमीनी स्तर पर कवर किया है. प्रभात खबर के साथ बिहार विधानसभा चुनाव कवरेज के दौरान उन्होंने करीब 50 विधानसभा क्षेत्रों का दौरा किया, जहां मतदाताओं से सीधे संवाद किया और प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में चौपाल कार्यक्रम किए. नेताओं से सीधे सवाल पूछने के साथ उन्होंने जनता के बीच जाकर कई जमीनी मुद्दों को वीडियो रिपोर्ट के जरिए सामने रखा. चुनाव के दौरान अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों में समय बिताने और लोगों के बीच रहकर रिपोर्टिंग करने के अनुभव उन्हें डेस्क पर खबरों को बेहतर संदर्भ के साथ समझने और प्रस्तुत करने में मदद करते हैं.

प्रभात खबर से पहले वे राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम कर चुके हैं. उन्होंने शुरुआती शिक्षा मुजफ्फरपुर में अंग्रेजी माध्यम से प्राप्त की और इसके बाद इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की.

बदलते मीडिया परिदृश्य और AI के दौर की पत्रकारिता को समझने में भी उनकी लगातार रुचि है. वे नए AI टूल्स और तकनीकों को सीखते हैं और उन्हें पत्रकारिता के काम में उपयोग करने के तरीकों पर लगातार प्रयोग करते रहते हैं. खाली समय में साहित्यिक किताबें पढ़ना और वीडियो बनाना उन्हें पसंद है. उनके लिए पत्रकारिता एक लगातार सीखने और बेहतर करने की प्रक्रिया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >