Bihar Crime: मां ने अपने ही बेटों की हत्या कर तालाब में फेंका! घर पर बुलाती थी दो-तीन लड़के

Bihar Crime: समस्तीपुर जिले में मां ने अपने ही दो बच्चों की हत्या कर शव को तालाब में फेंक दिया. ऐसा मृतक बच्चों के दादा ने बहू पर आरोप लगाया है. साथ ही बच्चों की मां पर आरोप है कि वह आए दिन दो तीन लड़कों को घर पर बुलाती थी. पढ़ें पूरा मामला…

Bihar Crime: बिहार के समस्तीपुर में एक महिला ने अपनी मां और दो लड़कों के साथ मिलकर अपने दोनों बेटों की हत्या कर दी. इसके बाद शव को ठिकाने लगाने के मकसद से उसे तालाब में फेंक दिया. बहू पर ये आरोप 60 साल के दादा ने लगाया है. दरअसल, सोमवार को जिले के विभूतिपुर के बन्हैती चौक स्थित दुर्गा मंदिर तालाब में दो नाबालिग बच्चे की लाश मिली. अगले दिन मृतक बच्चों के दादा ने बहू निशा कुमारी (बच्चों की मां) समधन मीरा देवी समेत दो अन्य अज्ञात लोगों पर हत्या का आरोप लगाते हुए विभूतिपुर थाने में शिकायत दर्ज कराई है. 

घर पर बुलाती थी दो तीन लड़के

दादा ब्रह्मदेव सिंह की तरफ से थाने में दिए गए आवेदन में कहा गया,”मेरे बेटे की शादी 5 साल पहले गंगौली के रहने वाले राम बालक सिंह की बेटी निशा कुमारी के साथ हुई थी. निशा शादी के बाद से ही मेरे बेटे और मेरी मौजूदगी में घर पर हमेशा दो तीन लड़कों को बुलाती थी. हम इसका विरोध भी करते थे. इसी बीच मेरे दो पोतों का जन्म हुआ. इसके बाद वो दो-तीन लड़कों की वजह से मेरे बेटे और निशा के बीच झगड़े होने लगे. 

समधन ने दी हत्या की धमकी

इसके बाद दादा ने कहा कि 31 दिसंबर 2023 को मेरी समधन मेरे घर आई. उसने मेरी बहू को उकसाया और कहा कि तुम अपने पति और ससुर के खिलाफ प्रताड़ना का केस दर्ज करा दो. इसके बाध समधन ने मेरे बेटे और परिवार के अन्य सदस्यों की हत्या की धमकी भी दी. धमकी के बाद मेरे बेटे ने रोसड़ा के व्यवहार न्यायालय में लिखित शिकायत की. इसके बाद मृतक के दादा ने आगे कहा कि करीब 1 साल पहले मेरी बहू ने दो लड़के को घर बुलाया. दोनों को मैं नहीं पहचानता था. जब हमलोगों ने इसका विरोध किया तो वह दोनों लड़कों के साथ अपने मायके चली गई. तब से वह मायके में ही रह रही है. 

9 फरवरी को बच्चा हुआ गायब

इसके बाद मृतक के दादा ब्रह्मदेव सिंह ने कहा कि 9 फरवरी की शाम 4 बजे मेरी बहू और समधन ने प्लानिंग के तहत मेरे दोनों पोतों को मार डाला और तालाब में शव को फेंक दिया. 10 फरवरी को शव मिलने की सूचना मिली. 

दादा और मां दोनों ने की शिकायत

वहीं मृतक बच्चों की मां निशा कुमारी विभूतिपुर थाना प्रभारी से कार्रवाई करने की गुहार लगाई है. थाने में निशा कुमारी ने आवेदन देते हुए लिखा कि 9 फरवरी की दोपहर दोनों बच्चे घर के बाहर ही खेल रहे थे. खेलने के दौरान ही दोनों पोखर के पास चले गए. इसके बाद दोनों गायब हो गए. देर शाम तक घर नहीं लौटे तो काफी खोजबीन की गई. 10 फरवरी को सुबह सूचना मिली की दोनो का शव पोखर से मिला है. मामले को लेकर विभूतिपुर थानाध्यक्ष ने कहा कि बच्चों के दादा और मां की तरफ से आवेदन मिले हैं. पुलिस जांच में जुटी हुई है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने बाद ही खुलासा हो पाएगा.

ALSO READ: Bihar News: सीएम नीतीश ने बिहार को दी पुलों की सौगात, 1500 करोड़ की लागत से कई जिलों में बनेंगे नए पुल और आरओबी

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Aniket kumar

अनिकेत कुमार प्रभात खबर के साथ पिछले दो वर्षों से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. वे मुजफ्फरपुर समेत उत्तर बिहार के आठ प्रमुख जिलों—मुजफ्फरपुर, दरभंगा, सीतामढ़ी, समस्तीपुर, मधुबनी, शिवहर, बेतिया और मोतिहारी—की डिजिटल टीम को लीड करते हैं. पत्रकारिता में उन्हें करीब पांच वर्षों का अनुभव है.

डिजिटल पत्रकारिता के विभिन्न आयामों की समझ रखने वाले अनिकेत वर्तमान में हाइपरलोकल पत्रकारिता पर विशेष रूप से काम कर रहे हैं. हाइपरलोकल, क्राइम और राजनीति से जुड़ी खबरों में उनकी खास रुचि है. इससे पहले वे बिहार और उत्तर प्रदेश की राजनीतिक खबरों पर भी काम कर चुके हैं. खबरों के साथ-साथ वीडियो इंटरव्यू, वीडियो रिपोर्ट और सोशल मीडिया रील्स बनाने का अनुभव भी रखते हैं. YouTube और Instagram के कंटेंट एल्गोरिद्म और डिजिटल ऑडियंस की पसंद को समझते हुए वे खबरों को अलग-अलग डिजिटल फॉर्मेट में प्रस्तुत करने पर भी काम करते हैं.

अपने पत्रकारिता करियर में उन्होंने उत्तर प्रदेश विधानसभा उपचुनाव और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को जमीनी स्तर पर कवर किया है. प्रभात खबर के साथ बिहार विधानसभा चुनाव कवरेज के दौरान उन्होंने करीब 50 विधानसभा क्षेत्रों का दौरा किया, जहां मतदाताओं से सीधे संवाद किया और प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में चौपाल कार्यक्रम किए. नेताओं से सीधे सवाल पूछने के साथ उन्होंने जनता के बीच जाकर कई जमीनी मुद्दों को वीडियो रिपोर्ट के जरिए सामने रखा. चुनाव के दौरान अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों में समय बिताने और लोगों के बीच रहकर रिपोर्टिंग करने के अनुभव उन्हें डेस्क पर खबरों को बेहतर संदर्भ के साथ समझने और प्रस्तुत करने में मदद करते हैं.

प्रभात खबर से पहले वे राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम कर चुके हैं. उन्होंने शुरुआती शिक्षा मुजफ्फरपुर में अंग्रेजी माध्यम से प्राप्त की और इसके बाद इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की.

बदलते मीडिया परिदृश्य और AI के दौर की पत्रकारिता को समझने में भी उनकी लगातार रुचि है. वे नए AI टूल्स और तकनीकों को सीखते हैं और उन्हें पत्रकारिता के काम में उपयोग करने के तरीकों पर लगातार प्रयोग करते रहते हैं. खाली समय में साहित्यिक किताबें पढ़ना और वीडियो बनाना उन्हें पसंद है. उनके लिए पत्रकारिता एक लगातार सीखने और बेहतर करने की प्रक्रिया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >