anti-communalism march: आंबेडकर विचार मंच ने निकाला सांप्रदायिकता विरोधी मार्च

anti-communalism march

anti-communalism march: समस्तीपुर : शहर के सरकारी बस स्टैंड से आंबेडकर विचार मंच के कार्यकर्ताओं ने भगत सिंह की 117वीं जयंती पर सांप्रदायिकता विरोधी मार्च निकाला. नेतृत्व जिला संयोजक राम कुमार ने किया. पटेल मैदान, गोलंबर होते हुए भगत सिंह चौक स्थित प्रतिमा स्थल पर पहुंचा. माल्यार्पण कर संकल्प सभा आयोजित की गई. कार्यकर्ताओं ने भगत सिंह सहित अन्य शहीदों के सपनों को पूरा करने का संकल्प लिया. कहा कि समाज के सर्वांगीण विकास में शांति व सद्भाव का अहम योगदान है. इसलिए समाज के सभी समुदाय के लोगों को मिलजुल कर रहना बेहद जरूरी है. मौके पर जिला संरक्षक सुनील कुमार सुमन, जिला संयोजक राम कुमार, जिला कमेटी सदस्य राजीव कुमार राय, नरेश राय, रामसागर राय, सुशील कुमार मिश्रा, मो. शमशेर अहमद, अनिता,देवी, शिव कुमारी देवी, सोनिया देवी, रामसागर राय, रवि रंजन, प्रवीण कुमार, कृष्ण कुमार, उमेश पासवान, महेश्वर पासवान, राजेश कुमार, चंदेश्वर पासवान, मोतीलाल साह, शंभू पासवान, मंटून पासवान, शमा खातून, क्रांति देवी, चंपा देवी, नीतू देवी, अनिता देवी, सीता देवी, रेखा देवी, रीता देवी, चानो देवी, शीला देवी, पिंकी देवी, कामिनी कुमारी, सविता देवी, खुशबू देवी, अनिता देवी, चंपतिया देवी, राजेंद्र सदा, जगन सदा, दयवती देवी, रंजू देवी, रोहित कुमार, रमेश पासवान, ललिता देवी, पिंटू कुमार, सुरेश पासवान, रामनरेश चौधरी, वीरेंद्र, शिवजी पासवान आदि थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >