आरबीएस कॉलेज की समस्याओं को लेकर एबीवीपी का अल्टीमेटम, कार्रवाई नहीं हुई तो होगा आंदोलन

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) ने आरबीएस कॉलेज, अंदौर के प्रधानाचार्य को आठ सूत्री मांगों को लेकर अल्टीमेटम पत्र सौंपा है। मूलभूत सुविधाओं के अभाव में छात्र-छात्राओं की पढ़ाई प्रभावित हो रही है।

Samastipur News: अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) इकाई ने सोमवार को आरबीएस कॉलेज, अंदौर के प्रधानाचार्य को समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर अल्टीमेटम पत्र सौंपा. परिषद के सदस्यों ने कहा कि 1 जुलाई को दिए गए मांग पत्र के बावजूद अब तक किसी भी मांग पर ठोस कार्रवाई नहीं हुई है. इससे छात्र-छात्राओं को लगातार परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है.

Mohiuddinnagar News: आठ सूत्री मांगों पर कार्रवाई की मांग

एबीवीपी द्वारा सौंपे गए आठ सूत्री मांग पत्र में महाविद्यालय परिसर और खेल मैदान की नियमित साफ-सफाई, शुद्ध पेयजल की व्यवस्था, सभी प्रयोगशालाओं का नियमित संचालन, हेल्प डेस्क एवं शिकायत निवारण प्रणाली की स्थापना, मैदान में पेड़ों के चारों ओर लगी लोहे की रेलिंग हटाने, नियमित कक्षाओं का संचालन और शिक्षकों की समय पर उपस्थिति सुनिश्चित करने की मांग की गई है.

छात्राओं और पुस्तकालय व्यवस्था पर भी दिया जोर

मांग पत्र में छात्राओं के लिए स्वच्छ एवं सुरक्षित शौचालय की व्यवस्था सुनिश्चित करने तथा महाविद्यालय पुस्तकालय को नियमित रूप से खोलकर छात्रों को अध्ययन की बेहतर सुविधा उपलब्ध कराने की भी मांग शामिल है. परिषद ने कहा कि मूलभूत सुविधाओं के अभाव में छात्रों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है.

आंदोलन की दी चेतावनी

एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने कॉलेज प्रशासन को चेतावनी देते हुए कहा कि यदि शीघ्र ही मांगों पर सकारात्मक और प्रभावी कार्रवाई शुरू नहीं की गई तो परिषद चरणबद्ध लोकतांत्रिक आंदोलन शुरू करेगी. संगठन ने कहा कि छात्र हितों से जुड़े मुद्दों पर किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी.


प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Krishan mohan pathak

Published by: Purushottam Kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >