पूर्व मुख्यमंत्री अब्दुल गफूर की पुण्यतिथि पर जुटे लोग, सादगी और जनसेवा को किया याद

मुसरीघरारी में बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री अब्दुल गफूर की 22वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन, सादगी और जनसेवा को किया गया याद।

Abdul Ghafoor Death Anniversary: सरायरंजन प्रखंड के मुसरीघरारी नगर पंचायत अंतर्गत बीएलौथ पंचायत में शुक्रवार को बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री स्व. अब्दुल गफूर की 22वीं पुण्यतिथि श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई. कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय लोग और गणमान्य नागरिक शामिल हुए.

यह भी पढ़ें: पहले शादी का झांसा, फिर कोर्ट मैरिज... अब 5 लाख दहेज नहीं देने पर घर से निकालने का आरोप

पुष्पांजलि अर्पित कर दी श्रद्धांजलि

कार्यक्रम का आयोजन अब्दुल गफूर मेमोरियल फाउंडेशन के संरक्षक, पूर्व सांसद एवं अल करीम विश्वविद्यालय के कुलाधिपति डॉ. अहमद अशफाक करीम तथा फाउंडेशन के सचिव मो. रफी के निर्देश पर किया गया.

समारोह की शुरुआत अतिथियों ने स्व. अब्दुल गफूर के तैलचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि देकर की.

वक्ताओं ने व्यक्तित्व और योगदान को किया याद

श्रद्धांजलि सभा में वक्ताओं ने कहा कि स्व. अब्दुल गफूर सादगी, ईमानदारी, न्यायप्रियता और जनसेवा के प्रतीक थे. उन्होंने अपने सार्वजनिक जीवन में सत्ता को कभी व्यक्तिगत लाभ का माध्यम नहीं बनाया, बल्कि आम लोगों की सेवा और उनके अधिकारों के लिए लगातार कार्य किया.

वक्ताओं ने कहा कि उनके सिद्धांत और कार्य आज भी समाज के लिए प्रेरणा हैं.

बड़ी संख्या में लोग रहे मौजूद

कार्यक्रम की अध्यक्षता शाकीर रजा ने की.

इस अवसर पर जाकीर हुसैन सिद्दीकी, गुलाब कैसर, असातह तंजीम, मो. आकीब रजा, शहजाद सहगल, हसनैन नजीर, आरिफ इस्माइल, शहनमाज अहमद, मो. खालिद, अजहर खलीफ, फरीद अंसारी और हाफिज फजल आलम सहित कई वक्ताओं ने अपने विचार रखे.

समारोह में बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिकों और समाज के विभिन्न वर्गों के लोगों ने भाग लेकर पूर्व मुख्यमंत्री स्व. अब्दुल गफूर को श्रद्धांजलि अर्पित की.

यह भी पढ़ें: 21 साल से वही स्वाद… मुजफ्फरपुर के इस समोसे के लिए आज भी दूर-दूर से पहुंचते हैं लोग


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ankur kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >