शौच को गये वृद्ध की करेह में डूब कर मौत

शिवाजीनगर : हथौड़ी थाना क्षेत्र के भटौरा गांव में वृद्ध की करेह नदी में डूब कर मौत हो गयी. 12 घंटे बाद स्थानीय गोताखोरों ने नदी से लाश को बाहर निकाला. सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को अंत्यपरीक्षण के लिए भेज दिया. मृतक की पहचान गांव के ही सियाशरण राय (50) के रूप में […]

शिवाजीनगर : हथौड़ी थाना क्षेत्र के भटौरा गांव में वृद्ध की करेह नदी में डूब कर मौत हो गयी. 12 घंटे बाद स्थानीय गोताखोरों ने नदी से लाश को बाहर निकाला. सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को अंत्यपरीक्षण के लिए भेज दिया. मृतक की पहचान गांव के ही सियाशरण राय (50) के रूप में हुई है. ग्रामीणों का बताना है कि उसके घर में शौचालय नहीं है.

सोमवार की संध्या वह करेह नदी के बांध किनारे शौचालय के लिए गया था. इसके बाद वह लौट कर घर नहीं आया. परिजनों ने रातभर उसकी खोजबीन की परंतु उसका कहीं पता नहीं चला. मंगलवार की सुबह बांध किनारे गये किसी ग्रामीण की नजर नदी किनारे पड़े चप्पल व गमछे पर पड़ी. इसकी सूचना मिलते ही नदी किनारे परिजन पहुंच गये.

जहां चप्पल व गमछे की पहचान की. इसके बाद ग्रामीणों के कयास पर स्थानीय गोताखोर की मदद से नदी में उसकी खोजबीन शुरू की गयी. कड़ी मशक्कत के बाद गहरे पानी से सियाशरण की लाश को बाहर निकाला.

कयास लगाया जा रहा है कि शौच के क्रम में पांव फिसल जाने से वृद्ध नदी में डूबकर गहरे पानी में चला गया. काफी देर तक पानी में रहने के कारण उसकी मौत हो गयी. घटना की सूचना पर पहुंचे एसआई सोहन सिंह ने शव को कब्जे में लेकर अंत्यपरीक्षण कराते हुए परिजनों को वापस सौंप दिया.
ग्रामीण रामकरण राय, अर्जुन मुखिया, संजय मुखिया, बासुदेव मुखिया, ब्रह्मदेव राय, लालबाबू राय, मनोज कुमार, राज किशोर पासवान, राम स्वार्थ मुखिया आदि ने बताया कि मृतक के पुत्र नवीन कुमार राय, अरविंद कुमार राय, धर्मेंद्र कुमार राय व हरेराम राय हैदराबाद और पंजाब में रहकर मजदूरी करते हैं. घर पर महिलाएं ही रहती हैं.
मुखिया पति विजय कुमार यादव, सरपंच कुसुम देवी आदि ने पीड़ित परिवार को ढाढ़स बंधाते हुए स्थानीय प्रशासन से परिजनों को मुआवजा दिये जाने की मांग की है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >