बाइक की डिक्की तोड़कर उचक्कों ने उड़ाये तीन लाख
शिवाजीनगर : उचक्कों ने बाइक की डिक्की तोड़ कर तीन लाख रुपये उड़ा लिये. घटना बुधवार की दोपहर जिला मुख्यालय स्थित जन शिकायत कोषांग के निकट हुई. इस संबंध में पीड़ित बल्लीपुर गांव निवासी रामनरेश चौधरी के पुत्र राजीव कुमार चौधरी ने नगर थाने की पुलिस को आवेदन दिया है. जिसके आधार पर पुलिस ने […]
शिवाजीनगर : उचक्कों ने बाइक की डिक्की तोड़ कर तीन लाख रुपये उड़ा लिये. घटना बुधवार की दोपहर जिला मुख्यालय स्थित जन शिकायत कोषांग के निकट हुई. इस संबंध में पीड़ित बल्लीपुर गांव निवासी रामनरेश चौधरी के पुत्र राजीव कुमार चौधरी ने नगर थाने की पुलिस को आवेदन दिया है.
जिसके आधार पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर घटना की छानबीन शुरू कर दी है. पुलिस को दिये आवेदन पीड़ित ने कहा है कि वह बीते 25 सितंबर को समस्तीपुर शहर के मारवाड़ी बाजार स्थित एसबीआई शाखा से रुपये की निकासी की थी. रुपये को बैग में रख कर उसे बाइक की डिक्की में लॉक कर दिया.
इसके बाद वह किसी काम के लिए जन शिकायत कोषांग गया था. जहां बाइक कार्यालय के पास ही लगा कर कार्यालय के अंदर गया. जब वह कार्यालय से वापस लौटा तो उसकी बाइक की डिक्की खुली हुई मिली. अंदर से रुपये वाले बैग गायब थे. इसके साथ ही अन्य जरुरी कागजातों की भी उच्चकों ने चोरी कर ली थी. इसके बाद वह नगर थाने पहुंच कर घटना की जानकारी पुलिस को दी. जिसके बाद पुलिस छानबीन में जुटी है.