लूटकांड में वांछित सज्जन पासी व प्रिंस दरभंगा में गिरफ्तार

समस्तीपुर : रोसड़ा लूटकांड में वांछित सज्जन पासी व उसके शार्गिद प्रिंस को दरभंगा पुलिस ने गिरफ्तार किया है़ पुलिस सूत्रों के अनुसार शुक्रवार की सुबह सज्जन पासी अपने शार्गिदों के साथ कमतौल थाना के ब्रह्मपुर हाट के पास किसी अपराधिक घटना को अंजाम देने के फिराक में पहुंचा था. जहां ये दोनों पुलिस के […]

समस्तीपुर : रोसड़ा लूटकांड में वांछित सज्जन पासी व उसके शार्गिद प्रिंस को दरभंगा पुलिस ने गिरफ्तार किया है़ पुलिस सूत्रों के अनुसार शुक्रवार की सुबह सज्जन पासी अपने शार्गिदों के साथ कमतौल थाना के ब्रह्मपुर हाट के पास किसी अपराधिक घटना को अंजाम देने के फिराक में पहुंचा था.

जहां ये दोनों पुलिस के हत्थे चढ़ गये़ गिरफ्तारी की सूचना पर पहुंचे रोसड़ा थानाध्यक्ष अमित कुमार को दरभंगा पुलिस ने इन अपराधियों को सौंप दिया है. पुलिस सूत्रों का बताना है कि रोसड़ा में हुए लूट से संबंधित कांड संख्या 480/18 में इन अपराधियों की पुलिस को तलाश थी़ रोसड़ा लाकर पुलिस दोनों से पूछताछ कर रही है.

बता दें कि सज्जन पासी उर्फ साजन कुमार पर नगर, मुफस्सिल थाना में डकैती, लूट, हत्या से संबंधित आधा दर्जन से अधिक मामले दर्ज हैं. इससे पूर्व भी सज्जन समस्तीपुर, हाजीपुर, बेगूसराय पुलिस के हत्थे चढ़ चुका है़ पुलिस सूत्रों का बताना है कि इसकी गिरफ्तारी से कई लूटकांडों से पर्दा हटने की उम्मीद है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >