बागमती एक्सप्रेस के पैंट्रीकार में पीओएस की रिपोर्ट जीजीएम को भेजी

समस्तीपुर रेल मंडल ने भेजी ईस्टर्न रेलवे के जीजीएम के पास रिपोर्ट ट्रेन में सभी पीओएस मशीनें जांचमें मिली थीं डिस्चार्ज समस्तीपुर : बागमती एक्सप्रेस के पैंट्रीकार में बंद पड़े पीओएस का मामला गहराता जा रहा है. समस्तीपुर रेल मंडल ने पीओएस की स्थिति को लेकर अपनी रिपोर्ट ईस्टर्न रेलवे के जीजीएम के पास भेज […]

समस्तीपुर रेल मंडल ने भेजी ईस्टर्न रेलवे के जीजीएम के पास रिपोर्ट

ट्रेन में सभी पीओएस मशीनें जांचमें मिली थीं डिस्चार्ज
समस्तीपुर : बागमती एक्सप्रेस के पैंट्रीकार में बंद पड़े पीओएस का मामला गहराता जा रहा है. समस्तीपुर रेल मंडल ने पीओएस की स्थिति को लेकर अपनी रिपोर्ट ईस्टर्न रेलवे के जीजीएम के पास भेज दी है. साथ ही इस बावत पैंट्रीकार के हालात की जानकारी पूर्व मध्य रेलवे के सीसीएमपीएस को भी भेजी गयी है. जिसके बाद इस पर अग्रतर कड़ी कारवाई होने की संभावना रेल सूत्रों ने जतायी है.
जांच में बंद मिले थे सभी पीओएस: विगत दिनों बागमती एक्सप्रेस के पैंट्रीकार की जब जांच की गयी तो ट्रेन में उपलब्ध कराये गये सभी 8 पीओएस मशीन डिस्चार्ज की स्थिति में पाये गये थे. इस बावत जब रेल के अधिकारियों ने पूछताछ की तो ट्रेन के खुलने के एक घंटे के समय में ही सभी पीओएस मशीन के डिस्चार्ज होने की सूचना दी गयी.
जिसके बाद अधिकारियों ने संचालकों को कड़ी फटकार भीलगायी थी. इस बावत समस्तीपुर रेल मंडल के एसीएम पीआरपी सिंह ने बताया कि पीओएस की स्थिति को देखकर अधिकारियों को काफी हताशा हुयी थी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >