तेजाब हमले की शिकार महिला ने इलाज के दौरान दम तोड़ा

काफी दिनों से सदर अस्पताल में थी इलाजरत, रविवार की रात हुई मौत तीन महीने पूर्व रोसड़ा के रानीपरती गांव के गेहूं खेत में मिली थी युवती समस्तीपुर : तेजाबी हमले की शिकार 25 वर्षीय महिला ने रविवार की रात सदर अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया. यह महिला करीब […]

काफी दिनों से सदर अस्पताल में थी इलाजरत, रविवार की रात हुई मौत

तीन महीने पूर्व रोसड़ा के रानीपरती गांव के गेहूं खेत में मिली थी युवती

समस्तीपुर : तेजाबी हमले की शिकार 25 वर्षीय महिला ने रविवार की रात सदर अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया. यह महिला करीब दो माह से पुलिस अभिरक्षा में सदर अस्पताल में भर्ती थी. लेकिन पिछले कुछ दिनों से इसने भोजन तक त्याग रखा था़ कोई अपना नहीं रहने के कारण सदर अस्पताल के स्वास्थ्यकर्मी ही इसका देखरेख कर रहे थे.

लेकिन भोजन नहीं करने के कारण इलाजरत रहने के बावजूद उसकी मौत हो गयी़ बताया जाता है कि करीब तीन माह पूर्व रोसड़ा के रानीपरती गांव के गेहूं खेत से पुलिस ने इस महिला को जख्मी हालत में बरामद किया था.

महिला के मुंह में तेजाब डालकर किसी ने इसे मारने का प्रयास किया था़ जिस कारण इसकी आवाज गुम हो गयी थी और शरीर के काफी हिस्से झुलस गये थे़ वैसे कुछ लोगों का यह भी बताना था कि इस महिला ने प्रेम विवाह किया था़ विवाह करने के बाद वह अपने पति के साथ दिल्ली में रह रही थी़ कुछ महीने बाद उसके पति ने उसे देवर के साथ गांव भेज दिया था़ लेकिन वह अपने ससुराल नहीं पहुंच पायी थी. किसी ने उसे तेजाब डालकर मारने का प्रयास किया था़

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >