फ्रूट जूस सहित मिल्क स्टॉल होंगे खानपान यूनिट में शामिल

समस्तीपुर : रेलवे यात्री सुविधा में विस्तार करते हुए प्लेटफॉर्म पर बेहतर खान पान व्यवस्था मुहैया कराने की दिशा में एक ओर कदम बढ़ाया है. समस्तीपुर रेल मंडल अपने 443 जगहों पर कैटरिंग यूनिट की स्थापना करने जा रहा है. यह यूनिट लगभग सभी जंक्शनों पर खुलेंगे. यह यूनिट प्लेटफॉर्म पर खोले जायेंगे. इसमें रेल […]

समस्तीपुर : रेलवे यात्री सुविधा में विस्तार करते हुए प्लेटफॉर्म पर बेहतर खान पान व्यवस्था मुहैया कराने की दिशा में एक ओर कदम बढ़ाया है. समस्तीपुर रेल मंडल अपने 443 जगहों पर कैटरिंग यूनिट की स्थापना करने जा रहा है. यह यूनिट लगभग सभी जंक्शनों पर खुलेंगे. यह यूनिट प्लेटफॉर्म पर खोले जायेंगे. इसमें रेल मंडल के ए वन, ए, बी ग्रेड व डी, ई, एफ ग्रेड के जंक्शन शामिल होंगे. इन जगहों पर कैटरिंग यूनिट के अलावा फ्रूट जूस व मिल्क स्टॉल खोलने की तैयारी भी रेलवे ने शुरू कर दी है. इस परियोजना के तहत लगभग मंडल के सभी जंक्शन शामिल है.

ए वन सहित 201 यूनिट तो डी, इ व एफ ग्रेड के लिये 242 यूनिट का ब्लूप्रिंट तैयार कर लिया गया है.
समस्तीपुर रेल मंडल के खानपान यूनिट के सहायक वाणिज्य प्रबंधक पीआरपी सिंह ने बताया कि इसके लिये मंडल ने ब्लुप्रिंट तैयार कर लिया है. इसके तहत ए वन, ए व बी कैटगरी स्टेशन के लिये 201 यूनिट व डी, इ व एफ कैटगरी स्टेशन के लिये 242 यूनिट खोलने की व्यवस्था की जा रही है. चूंकि बड़ी संख्या में यूनिट है तो इसके लिये चरणबद्ध तरीके से निविदा की प्रक्रिया पूरी की जायेगी. इससे यात्री सुविधा तो बेहतर हो सकेगी ही साथ ही रेलवे की आय में भी इजाफा होगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >