पिकअप वैन लेकर युवक फरार

सदर थाना क्षेत्र में एक पिकअप वैन लेकर युवक द्वारा फरार होने का मामला सामने आया है.

सहरसा. सदर थाना क्षेत्र में एक पिकअप वैन लेकर युवक द्वारा फरार होने का मामला सामने आया है. खगड़िया जिले के मोरकाही थाना क्षेत्र के माड़र निवासी प्रियतम कुमार ने सदर थाने में आवेदन देकर वैन बरामदगी की गुहार लगायी है. पीड़ित ने बताया कि उनकी नई टाटा एसीई गोल्ड, रजिस्ट्रेशन नंबर बीआर 34 जीए 7465 जिसे वह डिलिवरी कार्य के लिए राजु कुमार सिंह को दिये थे. राजु कुमार ने खुद को फ्लिपकार्ट का वेंडर बताते हुए 15 फरवरी को गाड़ी लेकर 15 दिन बाद एग्रीमेंट करने व एडवांस देने का वादा किया था और गाड़ी ले गया. राजू कुमार लगातार बहाना बनाकर 10 महीने से वाहन नहीं लौटा रहा है. फोन पर सिर्फ आश्वासन दे रहा है. आरोपित सामने नहीं आ रहा है. प्रियतम कुमार ने वाहन की बरामदगी एवं आरोपित के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की मांग की है. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Dipankar shriwastaw

दीपांकर श्रीवास्तव प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के सहरसा कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >