100 मीटर दौड़ में लड़कियां हुईं सफल, थाना अध्यक्ष ने किया सम्मानित

बुधवार को प्रखंड के इस्लामिया हाई स्कूल में बिहार पुलिस सप्ताह दिवस के अवसर पर कबड्डी, 100 मीटर दौड़, वॉलीबॉल, रस्सी फेंक प्रतियोगिता आयोजित की गयी.

बनमा ईटहरी. बुधवार को प्रखंड के इस्लामिया हाई स्कूल में बिहार पुलिस सप्ताह दिवस के अवसर पर कबड्डी, 100 मीटर दौड़, वॉलीबॉल, रस्सी फेंक प्रतियोगिता आयोजित की गयी. जिसमें विभिन्न स्कूलों के छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया. कार्यक्रम की अगुवाई थाना अध्यक्ष खुशबू कुमारी ने की. इस आयोजन में माध्यमिक एवं उच्च माध्यमिक के सभी छात्र-छात्राएं शामिल हुए. सभी खेलों में लड़कियों ने बाजी मारी. इस संबंध में थाना अध्यक्ष खुशबू कुमारी ने बताया कि इससे पहले नशा मुक्ति अभियान को लेकर छात्र-छात्राओं के बीच लिखित परीक्षा ली गयी थी. जिसमें अव्वल छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया था. उन्होंने कहा कि इस वर्ष राज्य स्तर पर 22 से 27 फरवरी तक बिहार पुलिस सप्ताह का आयोजन किया जा रहा है. सफल छात्र-छात्राओं को शील्ड व मेडल से सम्मानित किया गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Dipankar shriwastaw

दीपांकर श्रीवास्तव प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के सहरसा कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >