साझी सहादत, साझी विरासत किताब का हुआ विमोचन

सीपीएम के वरिष्ठ नेता गणेश प्रसाद सुमन द्वारा लिखित साझी सहादत साझी विरासत किताब का विमोचन बुधवार को किया गया.

सहरसा. सीपीएम के वरिष्ठ नेता गणेश प्रसाद सुमन द्वारा लिखित साझी सहादत साझी विरासत किताब का विमोचन बुधवार को किया गया. कार्यक्रम की अध्यक्षता सीपीएम जिला सचिव रणधीर यादव ने की. वक्ताओं ने कहा कि गणेश प्रसाद सुमन द्वारा रचित पुस्तक साझी सहादत साझी विरासत आज के समय की प्रासांगिकता बन गयी है. जहां एक ओर पूंजीवादी व्यवस्था के चपेट में पूरी दुनिया है. एक ओर कुछ मुट्ठी भर लोगों ने दुनिया के सारे संसाधन पर कब्जा कर लिया है. यह पुस्तक भगतसिंह के आदर्श को प्रस्तुत कर पूंजीवाद साम्राज्यवाद, साम्प्रदायवाद के खिलाफ सामाजिक सामान्यता की बात बताती है. आजादी में सभी जाति धर्मों के लोगों ने शहादत दी. आज वर्तमान सरकार जाति, धार्मिक उन्माद पैदा कर समाज में भेदभाव पैदा कर सामाजिक एकता एवं भाई चारा को तोड़ना चाहती हैं. यह पुस्तक ऐसे समय में मिल का पत्थर साबित होगा. गणेश प्रसाद सुमन ने सभी के प्रति आभार प्रकट करते कहा कि यह पुस्तक के भावार्थ समझकर आगे चलने एवं संघर्ष करने की आवश्यकता है. सीपीएम नेता गणेश प्रसाद सुमन द्वारा रचित पुस्तक साझी सहादत, साझी विरासत का विमोचन कार्यक्रम सीपीएम पार्टी कार्यालय में आयोजित किया गया. मौके पर सीपीएम केंद्रीय कमेटी सदस्य अवधेश कुमार, विनोद कुमार राज, सीपीआई केंद्रीय कमेटी सदस्य ओमप्रकाश नारायण, राजद नेता सह जिला परिषद उपाध्यक्ष धीरेंद्र यादव, प्रदेश महासचिव धनिकलाल मुखिया, कांग्रेस वरिष्ठ नेता कुमार हीरा प्रभाकर, प्रो सचिंद्र महतो, सीपीआइ नेता रमण कुमार, शैलेन्द्र शुमन, माले के कुंदन कुमार, वामपंथ नेता सुरेश्वर सिंह, कुलानंद कुमार, कमलेश्वरी प्रसाद यादव, शकिल अहमद खां, कृष्ण दयाल यादव, उमेश यादव, नसीम मिस्त्री सहित अन्य मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Dipankar shriwastaw

दीपांकर श्रीवास्तव प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के सहरसा कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >