घर में फंदे से लटकी मिली महिला, मौत

पुलिस आने की सूचना पर ससुराल पक्ष के सभी सदस्य फरार

पुलिस आने की सूचना पर ससुराल पक्ष के सभी सदस्य फरार सहरसा. सदर थाना क्षेत्र के सिसई अगवानपुर वार्ड नंबर 11 में महिला की संदिग्ध मौत का मामला सामने आया है. मृतका जीविका से जुड़ी थी. मृतका का शव घर में फंदे से लटका मिला. महिला की संदिग्ध मौत के मामले में मृतका के पिता भागवत मिस्त्री ने ससुराल पक्ष पर रितू कुमारी की हत्या का आरोप लगाया है. मृतका के परिजनों का कहना है कि यह घटना अचानक नहीं हुई, बल्कि इसके पीछे पहले से योजना बनायी गयी थी. भागवत मिस्त्री ने बताया कि करीब साढ़े बारह बजे दिन में फोन कर बुलाया गया. फोन मृतका के पति गुड्डू कुमार ने किया था. अगवानपुर आने के बाद पता चला कि बेटी की मौत हो गयी है. जैसे ही मौत की सूचना पुलिस को दी गयी. ससुराल पक्ष के सभी सदस्य फरार हो गये. सास, ससुर, देवर, ननद और पति सहित पूरा परिवार घटना के बाद घर छोड़कर फरार हो गया. परिजनों ने आशंका जतायी है कि चारों लोगों ने मिलकर महिला की हत्या की है. हालांकि उन्होंने स्पष्ट किया कि यह मामला दहेज से जुड़ा नहीं है. किसी प्रकार का दहेज विवाद नहीं था और इस संबंध में कोई शिकायत भी नहीं है. मृतका के दो छोटे बेटे हैं, जो पढ़ाई करते हैं और कोचिंग जाते हैं. महिला जीविका द्वारा बैंक से जुड़ी थी. घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गयी है. सूचना पर पहुंचे सदर थाना अध्यक्ष व पुलिस द्वारा मृतका के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया. घटना की पुष्टि करते हुए सदर थाना अध्यक्ष अजय कुमार पासवान ने बताया कि मृतका गुड्डू सुतिहार की पत्नी ऋतु देवी है. जिसकी संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गयी है. शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. वैज्ञानिक अनुसंधान के लिए एफएसएल को बुलाया गया है. आवेदन अभी प्राप्त नहीं है. जांच की जा रही है. आवेदन प्राप्त होने पर प्राथमिक दर्ज कर कार्रवाई की जायेगी. .

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >