वंदे भारत, अमृत भारत, वैशाली एक्सप्रेस, कोसी एक्सप्रेस सहित 10 ट्रेनों का नये साल से बदला समय सहरसा . पहली जनवरी से ट्रेनों के परिचालन की समय सारिणी में बदलाव किया गया है. नयी समय सारिणी में अमृत भारत, वंदे भारत, वैशाली एक्सप्रेस, जनसाधारण एक्सप्रेस, कोसी एक्सप्रेस, जानकी एक्सप्रेस के समय में परिवर्तन किया गया है. सहरसा जंक्शन से करीब 10 मेल एक्सप्रेस ट्रेनों के समय में परिवर्तन किया गया है. वंदे भारत ट्रेन के अप और डाउन दोनों के समय में परिवर्तन किया गया है. जबकि सहरसा से नयी दिल्ली जाने वाले वैशाली एक्सप्रेस अब 10 मिनट पहले खुलेगी. नया टाइम टेबल लागू 26301 जोगबनी-दानापुर वंदे भारत एक्सप्रेस सहरसा जंक्शन सुबह 6:20 की जगह 6:10 पर पहुंचेगी और 6:30 की जगह 6:20 पर खुलेगी. 15565 ललित ग्राम-सहरसा-नई दिल्ली वैशाली एक्सप्रेस सुबह सहरसा जंक्शन 6 बजकर 25 की जगह 6 बजाकर 15 मिनट पर पहुंचेगी और 6:45 की जगह 6:35 पर खुलेगी. 63382 पैसेंजर ट्रेन 11:10 की जगह अब सहरसा जंक्शन से 10:45 पर खुलेगी. 11401 पूणे-सहरसा-सुपौल एक्सप्रेस 11:45 की जगह 11:30 पर पहुंचेगी और 11:55 की जगह 11:40 पर खुलेगी. 15510 पटना-सहरसा-ललितग्राम राज्यरानी एक्सप्रेस 4:40 की जगह 5:25 पर आयेगी और 5:00 की जगह 5:35 पर सहरसा जंक्शन से खुलेगी. 14603 ललितग्राम-सहरसा-अमृतसर जनसाधारण साप्ताहिक एक्सप्रेस शाम 4:50 की जगह 4:45 पर सहरसा जंक्शन पहुंचेगी व शाम 4:55 की जगह शाम 5:00 बजे खुलेगी. 18626 हटिया सहरसा पूर्णिया कोर्ट कोशी एक्सप्रेस रात्रि 9:35 की जगह 9:25 पर सहरसा जंक्शन पहुंचेगी और रात्रि 10:00 बजे की जगह 9:50 पर पर खुलेगी. 26302 दानापुर-सहरसा-जोगबनी वंदे भारत एक्सप्रेस रात्रि 9:55 की जगह सहरसा जंक्शन 10:00 बजे पहुंचेगी और रात्रि 10:05 की जगह 10:10 पर सहरसा जंक्शन से खुलेगी. 63345 पैसेंजर ट्रेन सहरसा जंक्शन से 3:40 की जगह 4:15 पर खुलेगी. 11016 अमृत भारत ट्रेन सहरसा जंक्शन से 4 बजकर 20 की जगह 3:45 पर खुलेगी. वहीं 15284 जयनगर-सहरसा-मनिहारी जानकी एक्सप्रेस अपने निर्धारित पुरानी समय से 10 मिनट पहले किया गया है. यह ट्रेन समस्तीपुर जंक्शन से सहरसा जंक्शन के लिए सुबह 7:15 की जगह 7:05 पर खुलेगी.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
